Dhanbad News: जमीन बंटवारा विवाद में मंझले बेटे ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी पिता की हत्या

Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 15 Jun 2026 1:48 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: शेख हलीम हत्याकांड का एसआइटी ने 12 घंटे में किया खुलासा, एक गिरफ्तार, बाइक जब्त

विज्ञापन

Dhanbad News: शेख हलीम हत्याकांड का एसआइटी ने 12 घंटे में किया खुलासा, एक गिरफ्तार, बाइक जब्त Dhanbad News: महुदा थाना क्षेत्र के भुरुंगिया बस्ती निवासी हलीम शेख की हत्या मामले का खुलासा पुलिस ने घटना के महज 12 घंटे के अंदर कर दिया है. हलीम शेख की हत्या उसी के मंझले पुत्र मो इश्तियाक ने अपने दो साथियों के साथ मिल कर दी थी. यह जानकारी रविवार को बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने महुदा थाना में प्रेस वार्ता में दी. एसडीपीओ ने बताया कि घटना में शामिल मो इश्तियाक के साथी माथाटांड़ निवासी शेख शहबाज को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही, घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गयी है. वहीं मो इश्तियाक व उसके एक अन्य साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. ज्ञात हो कि शनिवार को शेख हलीम की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने कुलटांड़ में सड़क किनारे झाड़ी से उसका शव बरामद किया था.

बेटे ने दोस्तों के साथ मिल कर रची हत्या की साजिश

एसडीपीओ के अनुसार कुछ दिनों से जमीन बंटवारे को लेकर मृतक हलीम शेख का उसके मंझले पुत्र मो इश्तियाक के साथ विवाद चल रहा था. इसी बीच उसके पुत्र ने पिता की हत्या करने की साजिश रची. उसने साजिश में अपने दो दोस्तों को शामिल कर लिया.

बक्सा बनवाने के बहाने घर से बाइक पर बैठा कर ले गये और रास्ते में रेत दी गला

एसडीपीओ ने बताया कि शनिवार की दोपहर में शेख शहबाज ने हलीम शेख को बक्सा बनवाने के बहाना उसके घर से बाइक पर बिठा कर ले गया. कुछ दूर जाने के शहबाज ने अपने एक अन्य साथी बाइक पर पीछे बिठा लिया. कुलटांड़ रास्ते पर सुनसान स्थल पर बाइक रोकी, जहां पहले से मृतक हलीम शेख का पुत्र मो इश्तियाक मौजूद था. तीनों ने मिलकर हलीम शेख की गला रेत कर हत्या कर दी. शहबाज ने हलीम शेख को जमीन पर गिरा और हाथ-पांव दबाते मुंह में रुमाल ठूंस दिया. दूसरे साथी ने छाती पर बैठ कर धारदार हथियार से गला रेत दी. इस दौरान हलीम का पुत्र रोड पर आने-जाने वालों पर नजर रख रहा था. फिर शव को झाड़ी में छोड़कर तीनों भाग गये. अपराह्न 3:30 बजे कुलटांड़ के लोगों ने झाड़ी पर शव देख महुदा पुलिस को सूचना दी. महुदा थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक दलबल के साथ पहुंचे. शव का पंचनामा कर थाना ले गये. मृतक के पेंट की पॉकेट से उसका मोबाइल तथा आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हुई.

एसएसपी ने गठित की थी एसआइटी

कांड के उद्भेदन को लेकर एसएसपी के आदेश पर एसआइटी का गठन किया गया था, जिसमें बाघमारा एसडीपी ओ अजित कुमार विमल, कतरास इंस्पेक्टर मो रुस्तम, महुदा इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक, भाटडीह ओपी प्रभारी अनूप कुमार सिंह, मधुबन प्रभारी शुभम कुमार, धर्माबांध प्रभारी धीरज कुमार, सोनारडीह प्रभारी दिलीप पाल, कपुरिया प्रभारी अमृता खलको, एसआइ कमलेश कुमार, अब्दुल कलाम अंसारी, एएसआइ विनोद कुमार सिंह, बाबूराम मुर्मु, राजेंद्र उरांव आदि थे.

जल्द दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे : एसडीपीओ

एसआइटी ने अनुसंधान के दौरान शेख शहबाज को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी. एसडीपीओ श्री विमल ने बताया कि जल्द दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. उन्होंने कहा कि एसआइटी ने महज 12 घंटे में ही कांड का उद्भेदन कर धनबाद पुलिस का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola