धनबाद के दामाद रामबाबू सिंह बॉर्डर पर हुए शहीद, 5 महीने पहले हुई थी शादी

Rambabu Singh
Rambabu Singh : जम्मू में पाकिस्तान की सीमा पर तैनात धनबाद के दामाद आर्मी जवान रामबाबू सिंह शहीद हो गये. रामबाबू बिहार के सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के वसिलपुर गांव के निवासी थे. धनबाद जिले के डिगवाडीह स्टेडियम के पास उनका ससुराल है. रामबाबू की पांच माह पहले ही धनबाद की अंजली सिंह से शादी हुई थी.
Rambabu Singh : जम्मू में पाकिस्तान की सीमा पर तैनात धनबाद के दामाद आर्मी जवान रामबाबू सिंह शहीद हो गये. रामबाबू बिहार के सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के वसिलपुर गांव के निवासी थे. धनबाद जिले के डिगवाडीह स्टेडियम के पास उनका ससुराल है. आर्मी के आरटी ब्रिगेड में तैनात रामबाबू सिंह सोमवार की दोपहर दुश्मन के ड्रोन हमले को एस-400 सिस्टम मिसाइल से डिफ्यूज करने के दौरान घायल हो गये थे. आज बुधवार को शहीद रामबाबू का पार्थिव शरीर बिहार पहुंचा.
14 दिसंबर को हुई थी शादी
रामबाबू की पांच माह पहले ही धनबाद की अंजली सिंह से शादी हुई थी. इस वर्ष होली में रामबाबू पत्नी के साथ गांव आये थे. उन्होंने अंतिम बार सोमवार की सुबह 10:30 बजे पत्नी अंजली ने बात की थी. रामबाबू की शादी 14 दिसंबर 2024 को हुई थी. उनके ससुर सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर बेटी अंजलि सिंह के साथ वे लोग सीवान आ गये हैं. रामबाबू की पत्नी एयर इंडिया में कार्यरत हैं.
रामबाबू ने शाम को कॉल करने का किया था वादा
पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे अंजली ने आखिरी बार रामबाबू से मोबाइल पर बात की थी. उस वक्त भी दोनों के बीच केवल चंद मिनट ही बात हो पायी थी. रामबाबू ने ड्यूटी पर होने और शाम को वापस कॉल करने की बात कही थी, लेकिन अब रामबाबू का वो कॉल अंजली को नहीं आयेगा.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
2017 में रामबाबू सिंह बने थे भारतीय फौज का हिस्सा
रामबाबू सिंह वर्ष 2017 में भारतीय फौज का हिस्सा बने. मात्र 19 वर्ष की उम्र में रामबाबू आर्मी के आरटी ब्रिगेड में शामिल हो गये, जहां आयुध को चलाने समेत अन्य कार्य इनके काम कामकाज का हिस्सा होता है. इस बीच अपने तकरीबन 7 वर्ष के सेवाकाल में विभिन्न स्थानों पर तैनाती के क्रम में मौजूदा समय में जम्मू में तैनात थे. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त करने के अभियान में भी रामबाबू शामिल रहे.
इसे भी पढ़ें
खुशखबरी: एक साथ मिलेगा 3 माह का राशन, राज्य सरकार का बड़ा ऐलान
मालामाल होंगी झारखंड की महिलाएं, मंईयां सम्मान की लाभुकों को एक साथ मिलेंगे 5000 रुपए, कर लें ये काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




