ePaper

धनबाद में शादी की खुशियां गम में बदलीं, बारात से पहले उठी दूल्हे की अर्थी

Updated at : 21 Apr 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad Road Accident death

मृतक बबलू रजवार (फाइल फोटो)

Dhanbad Road Accident: धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं. बारात से पहले दूल्हे का अर्थी उठी. सड़क हादसे में दूल्हे की मौत से मातम पसरा हुआ है. नयी स्कूटी से दूल्हा सामान लाने बाजार गया था. इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया. देर रात परिजनों ने जमुनिया नदी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया. इस संबंध में पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है.

विज्ञापन

Dhanbad Road Accident: धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के माटीगढ़ा मैगजीन घर के समीप शनिवार को स्कूटी और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में घायल स्कूटी चालक माटीगढ़ा हटमेंट कॉलोनी निवासी बबलू रजवार (25 वर्ष) की मौत रविवार को हो गयी. वह माटीगढ़ा निवासी स्व नगीना रजवार का बड़ा पुत्र था. युवक की शादी 21 अप्रैल सोमवार को बगोदर स्थित हरिहरथाम में होने वाली थी. शादी राजगीर में तय हुई थी. सोमवार की सुबह बारात निकलने की तैयारी हो चुकी थी. घर में गीत-संगीत का दौर चल रहा था, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है. शनिवार को अपनी नयी स्कूटी से सामान लाने के लिए से बाजार जा रहा था. इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया.

स्कूटी और बाइक की टक्कर में हुआ था घायल


सड़क हादसे में बाइक से दूल्हे की स्कूटी की टक्कर हो गयी. घायल बबलू को परिजन कतरास के एक निजी अस्पताल ले गये. लोगों को लगा कि वह ठीक हो जायेगा. इसलिए बारात की तैयारी जारी थी, लेकिन रविवार को उसकी मौत हो गयी.

ये भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन ने बार्सिलोना में देखा म्यूजियम माइंस, एफसी बार्सिलोना की उपाध्यक्ष ने सौंपी उनके नाम की टीशर्ट

मौत से पसरा मातम


सूचना पर बाघमारा पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर देर शाम परिजनों को सौंप दिया. मृतक का शव हटमेंट कॉलोनी पहुंचते ही घर में मातम में बदल गया. कॉलोनी में भी सन्नाटा पसर गया. देर रात परिजनों ने जमुनिया नदी घाट पर दाह-संस्कार कर दिया. इस संबंध में पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें: बाबा बैद्यनाथ के दरबार में मां-पिता ने लगायी हाजिरी, क्रिकेटर बेटे ईशान किशन पर बरसा आशीर्वाद

ये भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन ने पोप फ्रांसिस के निधन पर जताया शोक, उनके जीवन को बताया करुणा और विनम्रता का प्रमाण

ये भी पढ़ें: नहीं रहे बीएयू के पशु चिकित्सा संकाय के डीन डॉ सुशील प्रसाद, हार्ट अटैक से 65 साल की उम्र में निधन

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola