Dhanbad News : सुबह से शाम तक हीरापुर व बरमसिया पीएसएस से बिजली कटौती से परेशान रहे लोग
Published by : NARENDRA KUMAR SINGH Updated At : 18 Aug 2025 1:17 AM
हीरापुर सबस्टेशन से दिन के 10 बजे बिजली सप्लाई बंद कर मेंटेनेंस कार्य शुरू किया गया. दिन के 10 बजे गुल हुई बिजली शाम के चार बजे लौटी.
हीरापुर व बरमसिया के बच्चा जेल के समीप स्थित सबस्टेशन से सुबह से लेकर शाम तक सप्लाई बंद रही. इस वजह से लोगों को गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ा. दोनों सबस्टेशनों व इसके संबंधित क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य को लेकर जेबीवीएनएल ने पूर्व में बिजली कटौती की घोषणा की थी. हीरापुर सबस्टेशन से दिन के 10 बजे बिजली सप्लाई बंद कर मेंटेनेंस कार्य शुरू किया गया. दोपहर दो बजे तक सबस्टेशन से बिजली सप्लाई बंद रखने की घोषणा अधिकारियों ने की थी. समय पर मेंटेनेंस कार्य पूरा नहीं हो सका. दिन के 10 बजे गुल हुई बिजली शाम के चार बजे लौटी. इस दौरान भिस्तीपाड़ा, ज्ञान मुखर्जी रोड, हरि मंदिर रोड, हीरापुर हाटिया, पुलिस लाइन, डीएस कॉलोनी, झारखंड मैदान, झरनापाड़ा, मास्टरपाड़ा, आदर्श नगर, माडा कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, बेकाबांध, एलसी रोड, मनोरम नगर समेत आसपास के इलाकों में रहने वाले उपभोक्ता प्रभावित हुए.
सात घंटे तेलीपाड़ा पीएसएस से ठप रही बिजली सप्लाई :
रविवार को तेलीपाड़ा सबस्टेशन से दिन के 10 बजे से लेकर दोपहर के दो बजे तक सप्लाई बंद कर मेंटेनेंस कार्य की घोषणा जेबीवीएनएल द्वारा की गयी थी. तय समय पर सबस्टेशन से निकलने वाले सभी फीडरों से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गयी. वहीं शाम के लगभग पांच बजे इस सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति शुरू की गयी. लगातार सात घंटों तक सबस्टेशन से सप्लाई बंद रहने से बरमसिया, महावीर नगर, दहुआटांड़, टिकियापाड़ा, मनईटांड़, गोल बिल्डिंग, दुमरियाटांड़ समेत अन्य इलाकों के उपभोक्ताओं को गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ा.आज भी हीरापुर पीएसएस से तीन घंटे ठप रहेगी विद्युतापूर्ति
सोमवार को भी हीरापुर पावर सब स्टेशन से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों से सुबह छह बजे से नौ बजे तक, तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार रविवार को मेंटेनेंस कार्य पूरा नहीं होने की वजह से सोमवार को फिर से शटडाउन लेने का निर्णय लिया गया है. इससे भिस्तीपाड़ा, ज्ञान मुखर्जी रोड, हरि मंदिर रोड, हीरापुर हाटिया, पुलिस लाइन, डीएस कॉलोनी, झारखंड मैदान, झरनापाड़ा, मास्टरपाड़ा, आदर्श नगर, माडा कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, बेकाबांध, एलसी रोड, मनोरम नगर समेत आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










