Dhanbad news : व्यक्ति नहीं, संगठन आधारित कार्य करें : कर्मवीर सिंह

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 24 May 2026 1:16 AM

विज्ञापन

Dhanbad news : गोविंदपुर में भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला का प्रशिक्षण शिविर शुरू, 20 प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी गयी.

विज्ञापन

गोविंदपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी धनबाद ग्रामीण जिला के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व महामंत्रियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गोविंदपुर में शनिवार से शुरू हुआ. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार व संचालन जिला महामंत्री विकास महतो ने किया. ग्रामीण जिला द्वारा किये गये कार्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया. संगठन महामंत्री श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से व्यक्ति आधारित नहीं होकर संगठन आधारित कार्य करने की बात कही. कार्यकर्ताओं के आचरण, व्यवहार, पार्टी के अखंड भारत के लिए किये जा रहे कार्यों की चर्चा की. 20 प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी. प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को व्यावहारिक पक्ष एवं बूथ प्रबंधन के गुण सिखाये. मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने संगठन के व्यापक विस्तार पर बात की. धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की रीति-नीति को जमीनी स्तर पर उतारने एवं कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की अपील की. राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कार्यकर्ताओं को विचार परिवार के साथ संबंध बनाकर कार्य करने का बात कही. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा की कार्य पद्धति एवं कार्य संस्कृति की जानकारी दी. सुरेश साहू ने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. मिल्टन पार्थ सारथी ने सोशल मीडिया, नमो ऐप एवं सरल ऐप के गुण सिखाये. मौके पर महादेव दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, घनश्याम ग्रोवर, पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, तारा देवी, बलदेव महतो, जया कुमार, धरनीधर मंडल, धर्मजीत सिंह, विक्रांत उपाध्याय, निताई रजवार, आशीष मुखर्जी, मधुरेंद्र गोस्वामी, संजय महतो, निशि महतो, प्रकाश बाउरी, दीपा दास, समीर साव,परेश चंद्र दास, राजेश सिंह, नीलकंठ रवानी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola