Dhanbad News: बंद केंदुआडीह सड़क चालू कराने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे : राज सिन्हा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: बंद केंदुआडीह सड़क चालू कराने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे : राज सिन्हा

Dhanbad News: नौ मई को भूख हड़ताल का ऐलान, भू-धंसान की घटना के 24 दिन बीत जाने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों और व्यापारिक संगठनों में नाराजगी.

विज्ञापन

धनबाद, धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा है कि धनबाद- बोकारो मुख्य मार्ग पर बंद परिचालन शुरू कराने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे. नौ मई को सड़क किनारे भूख हड़ताल पर बैठेंगे. यह बात विधायक ने गुरुवार को एलसी रोड में चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं विभिन्न प्रबुद्ध संगठनों के साथ एक बैठक में कही. कहा कि केंदुआडीह में भू-धंसान की घटना के 24 दिन बीत जाने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों और व्यापारिक संगठनों में नाराजगी है. जनता अब जिला प्रशासन व बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी. कहा कि यह आंदोलन जनता की सुरक्षा और अधिकार की लड़ायी है. यदि सरकार और प्रशासन अब भी नहीं चेते तो आंदोलन और उग्र होगा. जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव अजय नारायण लाल ने कहा कि सड़क बंद होने से व्यापार, यातायात और आम जनजीवन पर गंभीर असर पड़ा है. व्यापारी वर्ग संघर्ष करने को तैयार है. चेंबर के राजेश गुप्ता ने इसे प्रशासनिक विफलता बताते हुए कहा कि जनता रोज परेशान हो रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप बैठे हैं.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola