Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में मेडिकल छात्रों के दो गुटों में मारपीट, पांच घायल

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में मेडिकल छात्रों के दो गुटों में मारपीट, पांच घायल

Dhanbad News: पुराने विवाद ने लिया उग्र रूप, छात्रों ने लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर किया हमला, प्राचार्य ने गठित की जांच कमेटी.

विज्ञापन

धनबाद, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) परिसर में बुधवार की आधी रात मेडिकल छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस हिंसक झड़प में पांच छात्र घायल हो गये. जिन्हें तत्काल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. घटना से कॉलेज परिसर में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. घायलों में डॉ आयुष कुमार साहू (23 वर्ष), डॉ रोनित शेखर (26 वर्ष), डॉ शिवम सिन्हा (25 वर्ष), डॉ शिवम मोदक (26 वर्ष) और डॉ प्राख्यात जैन (24 वर्ष) शामिल हैं. सभी छात्र हाल ही में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और वर्तमान में एसएनएमएमसीएच में इंटर्नशिप कर रहे हैं.

हॉस्टल के बाहर जमकर चले लाठी-डंडे

जानकारी के अनुसार छात्रों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जो बुधवार देर रात करीब एक बजे अचानक उग्र हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुट हॉस्टल से बाहर निकलकर कॉलेज परिसर में आमने-सामने आ गये और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे. मौके पर मौजूद होमगार्ड के जवानों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. इसके बाद सरायढेला थान की पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. पुलिस के पहुंचते ही छात्र अपने-अपने हॉस्टल में लौट गये.

पुलिस ने घायलों को इमरजेंसी में पहुंचाया

पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया. जहां उनका इलाज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन भी हरकत में आ गया. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके महतो स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

दोषियों पर होगी कार्रवाई : प्राचार्य

प्राचार्य डॉ महतो ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है. गुरुवार को हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं से घटना को लेकर पूछताछ भी की गयी. प्राचार्य ने स्पष्ट कहा कि जांच में जो भी छात्र दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola