Dhanbad News: भक्ति, परंपरा व शक्ति के रंग में रंगा शहर

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: भक्ति, परंपरा व शक्ति के रंग में रंगा शहर

Dhanbad News: अखाड़ा समितियों ने निकाला भव्य जुलूस, खिलाड़ियों ने दिखाये हैरतअंगेज करतब, बच्चे, युवा, बुजुर्ग के साथ ही महिलाओं में रहा उत्साह, जमकर हुई आतिशबाजी.

विज्ञापन

धनबाद, श्रीराम जानकी बैठे है मेरे सीने में..,जय वीर हनुमाना…, रामजी चले ना हनुमान के बिना, हनुमान जी चले ना श्रीराम के बिना… जैसे भक्ति गीतों से पूरा शहर गूंज उठा. मौका था रामनवमी के अवसर पर निकले भव्य अखाड़ा जुलूस का. शुक्रवार की सुबह से ही लोग हनुमान जी के पूजा-पाठ में लगे रहे. शाम होते ही अखाड़ा दलों द्वारा जुलूस निकाला गया. शहर भक्ति, परंपरा और शक्ति के रंग में रंग गया. जहां से भी अखाड़ा जुलूस गुजरा वह इलाका श्रीराम व हनुमान जी के जयकारे से गूंज उठा. पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र हाथ में लिए लोग श्रीराम के जयकारा लगाते रहे. जमकर आतिशबाजी भी हुई.

पुराना बाजार में अखाड़ा दलों का हुआ जुटान

पुराना बाजार में मनईटांड़, कुम्हारपट्टी, मटकुरिया, धोवाटांड़, धनसार, विकास नगर, शास्त्री नगर, कुम्हारपट्टी मोड़, गांधी रोड समेत अलग-अलग जगहों से एक दर्जन से अधिक अखाड़ा दल पहुंचे. पुराना बाजार पानी टंकी के पास से रेलवे फाटक तक मुख्य समारोह आयोजित किया गया. पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा सभी अखाड़ा दल के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया. अखाड़ा दलों को सम्मानित भी किया गया. वहीं पाटलिपुत्रा नर्सिंग होम की ओर से मेडिकल कैंप लगाया गया.

बैंक मोड़ चौक पर हुआ स्वागत

बैंक मोड़ चौक पर मारवाड़ी युवा मंच कोल सिटी शाखा व गुजराती अन्नपूर्णय सेवा समिति की ओर से सभी अखाड़ा दलों का स्वागत किया गया.

चेंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाजार ने स्वागत किया

चेंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाजार की ओर से अखाड़ा दलों के लिए चिकित्सा सेवा, एम्बुलेंस, पेयजल व शरबत का वितरण किया गया. तेतुलतल्ला युवा मंच द्वारा हावड़ा मोटर के समीप दलों का स्वागत किया गया.

इन अखाड़ा दलों ने दिखाया करतब

श्री श्री शिव शंकर अखाड़ा समिति भूली मोड़ नया बाजार, श्रीश्री शंभू दल मनईटांड़, श्रीश्री जय मां भवानी महाशक्ति दल पुराना बाजार, श्रीश्री वीर बर्बरीक शक्ति दल मारवाड़ी मोहल्ला पुराना बाजार, प्रताप दल पुराना बाजार दरी मुहल्ला, श्री किसान दल, बैंक कॉलोनी कुम्हार पट्टी मनईटांड़, श्री शंकर महावीर दल अखाड़ा, मनईटांड़, श्रीश्री शिवाजी दल गांधी रोड, श्रीश्री लव कुश दल शास्त्री नगर, श्रीश्री वीर राम लक्ष्मण दल विकास नगर आदि दलों का जुटान हुआ.

गुड़िया खान ने किया प्रदर्शन

पटना में रह रही गुड़िया खान विशेष रूप से अखाड़ा का प्रदर्शन करने के लिए धनबाद पहुंची थी. श्रीश्री वीर बर्बरीक शक्ति दल में शामिल हुई थी. उसने पुराना बाजार में तलवार, लाठी समेत अन्य हथियारों के साथ खेल का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola