Dhanbad News: खनन क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण देगा टेक्समिन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: खनन क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण देगा टेक्समिन

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम के टेक्समिन और ओडिशा खनन निगम लिमिटेड (ओएमसी) के बीच क्षमता निर्माण, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये हैं.

विज्ञापन

धनबाद, आइआइटी आइएसएम के टेक्समिन और ओडिशा खनन निगम लिमिटेड (ओएमसी) के बीच क्षमता निर्माण, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये हैं. इस समझौते का केंद्र टेक्समिन रहेगा, जो खनन क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा. टेक्समिन, जिसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का समर्थन प्राप्त है, खनन क्षेत्र में डिजिटल तकनीकों और सुरक्षित खनन प्रथाओं को बढ़ावा देने वाला प्रमुख मंच बन चुका है. इस साझेदारी के माध्यम से ओएमसी के अधिकारियों और कर्मचारियों की तकनीकी व प्रबंधकीय क्षमता को सशक्त किया जाएगा. एमओयू पर ओएमसी के निदेशक (मानव संसाधन) आलोक कुमार पाल और आइआइटी (आइएसएम) के उपनिदेशक सह टेक्समिन फाउंडेशन के परियोजना निदेशक प्रो. धीरज कुमार ने हस्ताक्षर किए. समझौते के तहत टेक्समिन द्वारा प्रबंधन विकास कार्यक्रम, विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, नीति एवं अनुपालन आधारित शिक्षण और नवाचार परियोजनाएं संचालित की जाएंगी. इसके साथ ही डिजिटल परिवर्तन, उत्पादकता वृद्धि और सुरक्षित खनन के लिए तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा. ओएमसी, ओडिशा सरकार का प्रमुख सार्वजनिक उपक्रम है, जो लौह अयस्क, क्रोम अयस्क और बॉक्साइट के खनन में सक्रिय है. टेक्समिन के साथ यह साझेदारी कंपनी को तकनीकी रूप से मजबूत और भविष्य के लिए तैयार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola