Dhanbad news : आतंकवाद व घुसपैठ देश की बड़ी चुनौतियां : अन्नपूर्णा देवी

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 25 May 2026 12:26 AM

विज्ञापन

Dhanbad news : भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन, भाजपा के इतिहास, विकास एवं अब तक की यात्रा के विषय में विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया गया.

विज्ञापन

गोविंदपुर. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केंद्र सरकार अंत्योदय के आधार पर देश में काम कर रही है, देश सही दिशा में बढ़ रहा है, पर देश के अंदर एवं बाहर देश विरोधी शक्तियां मां भारती के आंचल में कलंक लगाने का प्रयास कर रही है. यह बातें उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला के शिविर के अंतिम दिन रविवार को प्रथम सत्र में कही. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आतंकवाद, घुसपैठ, नकली नोटों की तस्करी, मादक द्रव्यों की तस्करी, सीमा पर अतिक्रमण, हथियारों की तस्करी देश के समक्ष प्रमुख चुनौतियां हैं. उन्होंने देश के समक्ष चुनौतियां एवं उनके निदान के हमारे प्रयास पर विस्तार से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार ने की. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय ने भाजपा के इतिहास, विकास एवं अब तक की यात्रा के विषय में विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया.

आगामी पंचायत चुनाव लड़ें कार्यकर्ता : पीएन सिंह

समापन सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद पीएन सिंह ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर जनकल्याण के कार्य के लिए प्रेरित करती है. उन्होंने 2027 पंचायत चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में चुनाव लड़ने और जीत सुनिश्चित कर जनता की सेवा करने की बात कही. किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू व दिलीप वर्मा ने भी प्रशिक्षण दिया.

ये थे मौजूद

मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, पूर्व विधायक अर्पणा सेनगुप्ता, तारा देवी, धर्मजीत सिंह, विकास महतो, जया कुमार, बलदेव महतो, धरणीधर मंडल, आशीष मुखर्जी, निताई रजवार, मधुरेंद्र गोस्वामी, विपिन दा, संजय महतो, मनोज मिश्रा, गोपाल पांडेय, बृहस्पति पासवान, बलदेव महतो, जगदीश रवानी, गीता बेसरा, समिता सिंह, निशि महतो, वंदना बाउरी, प्रकाश बाउरी, अरविंद पाठक, विरांची सिंह, दीपा दास, परेश दास, बलराम साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola