Dhanbad News: अस्थायी निर्माण ध्वस्त, खाली करने का नोटिस

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: सुपर स्पेशियलिटी परिसर के आसपास किये गये अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू, मजिस्ट्रेट व सरायढेला पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, दो दिनों का दिया गया समय.

विज्ञापन

धनबाद, एसएनएमएमसीएच के समीप बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तक आने वाले मुख्य मार्ग और परिसर के आसपास किये गये अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. शनिवार को उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर मजिस्ट्रेट, सरायढेला थाना पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की मौजूदगी में इलाके में अतिक्रमण कर रह रहे लोगों को नोटिस थमाया गया. दो दिनों के अंदर अस्पताल की जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान कुछ अस्थाई निर्माणों को क्षतिग्रस्त भी किया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अस्पताल परिसर और मुख्य मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा, ताकि भविष्य में मरीजों और एंबुलेंस की आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी ना हो. अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है.

एंबुलेंस मार्ग को बनाया जाएगा सुगम

जानकारी के अनुसार स्टीलगेट स्थित शनि महाराज मंदिर से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तक जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा अस्थाई घर बनाकर कब्जा कर लिया गया है. इससे अस्पताल तक पहुंचने वाला रास्ता संकरा हो गया है. प्रशासन इससे पहले भी अतिक्रमण हटाने का नोटिस दे चुका था, लेकिन तकनीकी कारणों से कार्रवाई रोक दी गई थी. अब सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इंडोर सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गयी है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आने वाले समय में गंभीर मरीजों को सीधे यहां भर्ती किया जाएगा. ऐसे में एंबुलेंस और अन्य आवश्यक वाहनों के लिए सुगम रास्ता जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने दोबारा अभियान शुरू किया है.

सुरक्षा के लिए बनेगी बाउंड्रीवॉल

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सुपर स्पेशियलिटी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी काम शुरू किया जा रहा है. पूरे परिसर के चारों ओर बाउंड्रीवॉल निर्माण की योजना है. इसके लिए जमीन को पूरी तरह खाली कराया जाना जरूरी है. अधिकारियों के अनुसार अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola