Dhanbad News: सीमा के आंदोलन को सिमेवा, जमसं ने दिया समर्थन
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 24 Apr 2025 11:50 PM
Dhanbad News: महामंत्री बुद्धू यादव ने कहा कि आंदोलन को और तेज करना होगा. शुक्रवार को मेडिकल अधिकारी का पुतला दहन किया जायेगा.
मेडिकल बोर्ड के गलत रिपोर्ट के कारण ही सीमा कुमारी को काम से बैठाया गया. इसके खिलाफ पूरे बीसीसीएल में जोरदार आंदोलन होगा. 25 अप्रैल से लोदना क्षेत्र व बस्ताकोला क्षेत्र में होने वाली ट्रांसपोर्टिंग डिस्पैच ठप आंदोलन में हमारे संगठन का पूर्ण समर्थन रहेगा. उक्त बातें सिमेवा के केंद्रीय महामंत्री सुरेंद्र सिंह ने केओसीपी कार्यालय के समीप काम से बैठायी गयी सीमा कुमारी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि यह सब एक साजिश के तहत हो रहा है. इसमें प्रबंधन के लोग भी शामिल है. सभी लोग एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ें, तभी जीत होगी. महामंत्री बुद्धू यादव ने कहा कि आंदोलन को और तेज करना होगा. शुक्रवार को मेडिकल अधिकारी का पुतला दहन किया जायेगा.
इन लोगों ने भी किया आंदोलन
दूसरी तरफ, गुरुवार को जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के केंद्रीय नेता अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, रामकृष्ण पाठक, राजीव सिंह, अक्षय यादव ,शिव शंकर महतो भी आंदोलन स्थल पर पहुंचे. श्री सिंह ने कहा कि हमारे संगठन के लोग सीमा की लड़ाई में अपना पूरा समर्थन देंगे. प्रबंधन का निर्णय गलत है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










