Dhanbad News: सदर अस्पताल में पेडियाट्रिक ओपीडी का स्थानांतरण

Dhanbad News: अब एमटीसी बिल्डिंग में होगी संचालित, एमएनसीयू और पीआइसीयू के पास ओपीडी शिफ्ट होने से नवजात व बच्चों के इलाज में मिलेगी बेहतर सुविधा.
धनबाद, कोर्ट मोड़ स्थित सदर अस्पताल प्रबंधन ने पेडियाट्रिक विभाग की ओपीडी को दूसरे बिल्डिंग में स्थानांतरित कर दिया है. शुक्रवार से पेडियाट्रिक विभाग की ओपीडी अस्पताल परिसर स्थित एमटीसी बिल्डिंग में संचालित होगी. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार वर्तमान में एमटीसी बिल्डिंग में एमएनसीयू और पीआइसीयू पहले से ही संचालित हैं. ऐसे में ओपीडी को भी इसी भवन में स्थानांतरित करने से चिकित्सकों को नवजात और बच्चों के इलाज में बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी. ओपीडी व इंडोर की दूरी होगी कम इस नयी व्यवस्था का लाभ यह होगा कि ओपीडी में आने वाले मरीजों और इंडोर में भर्ती बच्चों के बीच दूरी कम हो जाएगी. यदि किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होती है, तो डॉक्टर तुरंत इंडोर वार्ड में पहुंचकर मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और उपचार दे सकेंगे. इससे समय की बचत होगी और मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार लाने में सहायता मिलेगी. गौरतलब है कि अस्पताल में जगह के अभाव में एमएनसीयू व पीआइसीयू को एमटीसी बिल्डिंग में संचालित किया जा रहा है. वर्तमान में पेडियाट्रिक विभाग की ओपीडी अस्पताल के मुख्य बिल्डिंग में संचालित थी. इंडोर और ओपीडी के बीच दूरी अधिक होने की वजह से अस्पताल प्रबंधन ने ओपीडी को एमटीसी बिल्डिंग में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




