Dhanbad News: सदर अस्पताल में ऑटोमेटिक एनालाइजर मशीन से होगी सैंपलों की जांच, कुछ घंटों में मिलेगी रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: सदर अस्पताल में ऑटोमेटिक एनालाइजर मशीन से होगी सैंपलों की जांच, कुछ घंटों में मिलेगी रिपोर्ट

Dhanbad News: पैथोलॉजी विभाग में जल्द ही लगेगी मशीन, खरीदारी की प्रक्रिया पूरी, एक साथ 200 से अधिक रक्त नमूनों की जांच की मिलेगी सुविधा.

विज्ञापन

धनबाद, कोर्ट मोड़ स्थित सदर अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में जल्द ही अत्याधुनिक ऑटोमेटिक एनालाइजर मशीन लगायी जायेगी. इस मशीन की खरीदारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. जल्द ही अस्पताल में इंस्टॉल होने की संभावना है. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि नयी मशीन के आने से पैथोलॉजी जांच की प्रक्रिया पूरी तरह आधुनिक और तेज हो जाएगी. वर्तमान में जहां जांच रिपोर्ट आने में काफी समय लग जाता है. वहीं इस मशीन के माध्यम से एक साथ 200 से अधिक रक्त नमूनों की जांच संभव हो सकेगी. इससे मरीजों को कुछ ही घंटों के भीतर रिपोर्ट मिल जाएगी. जिससे इलाज में देरी नहीं होगी.

मशीन लगने से होंगे यह फायदे

कम समय में अधिक संख्या में सैंपल की जांच संभव, जांच प्रक्रिया में मानवीय त्रुटियों में कमी आयेगी, रिपोर्ट की सटीकता और विश्वसनीयता में वृद्धि होगी, मरीजों को लंबी कतार और इंतजार से राहत मिलेगी, गंभीर मरीजों के इलाज में तेजी आयेगी.

इन जांचों की रिपोर्ट मिलेगी जल्दी

सीबीसी, ब्लड शुगर, लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, थायरॉयड प्रोफाइल, यूरिक एसिड, इलेक्ट्रोलाइट्स सोडियम, पोटेशियम.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola