Dhanbad News: सदर अस्पताल के फूड सेफ्टी विभाग की कटी बिजली, मंत्री के हस्तक्षेप से हुई शुरू

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: सदर अस्पताल के फूड सेफ्टी विभाग की कटी बिजली, मंत्री के हस्तक्षेप से हुई शुरू

Dhanbad News: तीन दिनों तक विभागीय कामकाज रहा ठप, बिना किसी सूचना के बिजली काटने की रही चर्चा.

विज्ञापन

धनबाद, सदर अस्पताल परिसर स्थित फूड सेफ्टी विभाग के कार्यालय में शनिवार को अचानक बिजली काट दिये जाने से हलचल मच गयी. बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस कटौती ने ना केवल विभागीय कामकाज को प्रभावित किया, बल्कि कर्मचारियों और अधिकारियों को भी हैरानी में डाल दिया. कार्यालय में काम ठप हो गया. रविवार को फूड सेफ्टी अधिकारी राजा कुमार ने इसकी शिकायत सीधे स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से की. मंत्री स्तर पर हस्तक्षेप हुआ, जिसके बाद मंगलवार को अचानक विभाग के कार्यालय की बिजली फिर से जोड़ दी गयी. बिजली बहाल होते ही कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सका. सूत्रों के अनुसार सदर अस्पताल के ही एक अधिकारी द्वारा फूड सेफ्टी विभाग के कार्यालय की बिजली काटी गयी थी. हालांकि, इस कदम के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन इसे लेकर अंदरूनी खींचतान और विभागीय विवाद की चर्चा तेज हो गयी. इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. बिना पूर्व सूचना किसी विभाग की बिजली काट देना प्रशासनिक पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगाता है. वहीं, मंत्री के हस्तक्षेप के बाद त्वरित समाधान से यह भी साफ हो गया कि मामला कितना संवेदनशील था.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola