Dhanbad News: फरार शशि सिंह के आवास पर छापेमारी, नहीं मिला सुराग

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: फरार शशि सिंह के आवास पर छापेमारी, नहीं मिला  सुराग

Dhanbad News: हत्या के मामले में 15 वर्ष से फरार आरोपित की तलाश तेज, पुलिस ने जबरन दरवाजा खुलवाया और पूरे घर की गहन तलाशी ली.

विज्ञापन

धनबाद, धनबाद पुलिस ने 15 वर्षों से फरार चल रहे आरोपित शशि सिंह की गिरफ्तारी के लिए बुधवार की देर रात कोलाकुसमा स्थित उसके आवास पृथ्वी मेंशन में छापेमारी की. इस दौरान सरायढेला समेत कई थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही. जानकारी के अनुसार छापेमारी रात करीब 1.30 बजे की गयी. पुलिस टीम पूरी तैयारी के साथ पृथ्वी मेंशन पहुंची, लेकिन मुख्य दरवाजा बंद था. पुलिस ने जबरन दरवाजा खुलवाया और पूरे घर की गहन तलाशी ली. हालांकि काफी देर तक तलाशी अभियान चलाने के बावजूद शशि सिंह का कोई सुराग नहीं मिल पाया.

कोयला कारोबारी सुरेश सिंह की हत्या मामले में फरार है शशि सिंह

कोयला कारोबारी सह कांग्रेस नेता सुरेश सिंह की हत्या मामले में शशि सिंह फरार चल रहा है. पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश है. इस मामले में पुलिस पहले भी कई बार दबिश दे चुकी है, लेकिन हर बार वह गिरफ्त से बच निकलने में सफल रहा. पुलिस अधिकारियों के अनुसार शशि सिंह के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी है. पुलिस कोसूचना मिली थी कि वह हाल के दिनों में अपने आवास के आसपास देखा गया है, जिसके आधार पर यह छापेमारी की.

रिसेप्शन पार्टी में हुई थी सुरेश सिंह की हत्या

सात दिसंबर, 2011 की रात धनबाद क्लब में रोहित सिंह के रिसेप्शन पार्टी में सुरेश सिंह को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. सुरेश सिंह के पिता तेजनारायण सिंह की शिकायत पर शशि सिंह, रामधीर सिंह समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी धनबाद थाना कांड संख्या 994/11 दर्ज की गई थी. करीब पांच माह के अनुसंधान के बाद 20 मई, 2012 को पुलिस ने शशि सिंह, प्रमोद लाला, मोनू सिंह, आलोक वर्मा के विरुद्ध आरोप पत्र दायर कर दिया था. पुलिस ने शशि को फरार दिखाते हुए आरोप पत्र दायर किया था. आरोप पत्र में शशि को शूटर बताया गया है.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola