Dhanbad News: गंगा-सतलज एक्सप्रेस में यात्री की मौत

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: गंगा-सतलज एक्सप्रेस में यात्री की मौत

Dhanbad News: गंगा सतलज एक्सप्रेस में बरमसिया शंकर निवासी 35 वर्षीय दिवाकर कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है.

विज्ञापन

जीआरपी को सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि ट्रेन में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है. सूचना मिलते ही जीआरपी टीम पहुंची और ट्रेन के धनबाद स्टेशन पहुंचते ही दिवाकर को नीचे उतारकर र��लवे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बनारस गये थे गंगा स्नान करने

वही गजेंद्र राम उनके चचेरे भाई ने बताया कि एक माह पहले दिवाकर के पिता का निधन हुआ था, जिसके बाद वह बनारस गंगा स्नान करने गए थे. बताया कि ट्रेन धनबाद पहुंचने से लगभग 10 मिनट पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola