Dhanbad News: सदर अस्पताल में ओटी निर्माण पूरा, दुर्गा पूजा के बाद शुरू होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: सदर अस्पताल में ओटी निर्माण पूरा, दुर्गा पूजा के बाद शुरू होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन

Dhanbad News: सदर अस्पताल में वर्तमान में मरीजों को आई ओपीडी की सेवा मिल रही है. वहीं ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल पा रही है. जबकि, अस्पताल में आई सर्जन नियुक्त हैं.

विज्ञापन

सदर अस्पताल में मरीजों को आंखाें से जुड़े ऑपरेशन की सुविधा दुर्गा पूजा के बाद मिलने लगेगी. इसके लिए ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का निर्माण पूरा कर लिया गया है. अस्पताल के ऊपरी तल में ओटी का निर्माण किया गया है. स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग की ओर से सदर अस्पताल में आई ओटी निर्माण की योजना को स्वीकृति मिलने के बाद उपकरण व आवश्यक के औजारों की खरीदारी भी पूरी हो चुकी है. बता दें कि सदर अस्पताल में वर्तमान में मरीजों को आई ओपीडी की सेवा मिल रही है. वहीं ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल पा रही है. जबकि, अस्पताल में आई सर्जन नियुक्त हैं.

अभी एसएनएमएमसीएच व अन्य अस्पतालों में कराते हैं मोतियाबिंद का ऑपरेशन

सदर अस्पताल में अबतक मोतियाबिंद समेत आंखों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के ऑपरेशन की सुविधा नहीं थी. अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर नहीं होने के कारण मोतियाबिंद समेत अन्य बीमारियों सं ग्रसित मरीजों का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है. ऐसे में मरीज एसएनएमएमसीएच व अन्य अस्पतालों में जाकर ऑपरेशन कराते हैं. पहली बार अस्पताल में मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा. इसके अलावा आंखों से जुड़ी अन्य बीमारियों की सर्जरी सदर अस्पताल के आई ओटी में करने की तैयारी है.

आइ-ओटी के लिए इन मशीनों की हो चुकी है खरीदारी

सदर अस्पताल में बने आई ओटी के लिए फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन की खरीदारी हो चुकी है. इस मशीन का इस्तेमाल मोतियाबिंद सर्जरी के दौरान किया जाता है. इसके अलावा विट्रियस ह्यूमर सर्जरी के लिए विट्रेक्टोमी मशीन के साथ ऑप्थेल्मोस्कोप, स्लिट लैंप, इलेक्ट्रोसर्जिकल यूनिट, लेजर मशीन, एनेस्थीसिया मशीन आदि की खरीदारी की गयी है. एजेंसी के माध्यम से हुई खरीदारी के बाद कई उपकरण अस्पताल पहुंच चुके है. वही कुछ की डिलीवरी इस सप्ताह तक होने की संभावना है.

आवश्यक उपकरणों की खरीदी की गयी है

उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर सदर अस्पताल परिसर में आई ओटी निर्माण किया गया है. ओटी के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीदारी की गयी है. सब कुछ ठीक रहा तो दुर्गा पूजा के बाद से आंखों के गंभीर बीमारी से जुड़े मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा मिलने लगेगी. – डॉ संजीव कुमार प्रसाद, उपाधीक्षक, सदर अस्पतालI

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola