Dhanbad News: बीबीएमकेयू में आज से ओपीडी सेवा होगी शुरू
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 18 Mar 2026 12:52 AM
Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच के सहयोग से सप्ताह में दो दिन चलेगी ओपीडी, विद्यार्थियों को मिलेगा नियमित चिकित्सा परामर्श, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं.
धनबाद, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में 19 मार्च से ओपीडी सेवा की शुरुआत होगी. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यह पहल विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए की गयी है. ओपीडी सेवा का संचालन एसएनएमएमसीएच के सहयोग से किया जाएगा. जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर में सप्ताह में दो दिन बुधवार और गुरुवार ओपीडी सेवा उपलब्ध रहेगी. इन दिनों छात्र-छात्राएं यहां आकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त कर सकेंगे. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अनुभवी डॉक्टर ओपीडी में अपनी सेवाएं देंगे. बुधवार को ओपीडी केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा. मेडिकल कॉलेज के डीन सह अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया व विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो राम कुमार सिंह संयुक्त रूप से सेवा की शुरुआत करेंगे. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय और अस्पताल के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस पहल से विद्यार्थियों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा. केंद्र में समय पर इलाज संभव हो सकेगा. विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










