Dhanbad News: निरसा के प्रवासी मजदूर की बेंगलुरु में मौत, शव पहुंचते ही पसरा मातम
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन

भाजपा नेता की पहल पर श्रमायुक्त ने बेंगलुरु प्रशासन से की बात
विज्ञापन
फोटो है 1 निरसा 35 में शव पहुंचने के बाद जुटी भीड़
भाजपा नेता की पहल पर श्रमायुक्त ने बेंगलुरु प्रशासन से की बात निरसा. निरसा थाना क्षेत्र के सिरपुरिया गांव निवासी मंतोष मिश्रा (35) की मौत बेंगलुरु में हो गयी. वह वहां किसी निजी कंपनी में काम करता था. सड़क दुर्घटना में उसकी मौत होने की जानकारी मिली है. घटना की सूचना पाकर लोगों ने इसकी जानकारी सिंदरी के भाजपा नेता धर्मंजीत सिंह को दी, तो उन्होंने सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार से संपर्क किया और बेंगलुरु के प्रशासन से संपर्क करवाया. उसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके शव को झारखंड भिजवाया गया. मंगलवार शव के पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया. भाजपा नेता श्री सिंह ने कहा कि तत्काल परिजन अपने खर्चे से शव को यहां लेकर आये हैं, लेकिन इसके एवज में जो भी मुआवजा मिलना चाहिए, उसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सूचना पर श्री सिंह सहित अन्य गांव पहुंचे. मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. देर रात अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में कर दिया गया. उसके पिता का नाम आनंद मिश्रा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










