Dhanbad News: धनबाद के पांच सरकारी स्कूलों में बनेगी मिनी साइंस सेंटर लैब

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: धनबाद के पांच सरकारी स्कूलों में बनेगी मिनी साइंस सेंटर लैब

Dhanbad News: बीसीसीएल व चाइल्ड राइट्स एंड यू के पूर्वी क्षेत्र के बीच एमओयू, छात्रों को विज्ञान की पढ़ाई को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिलेगा और उनकी रचनात्मकता को भी बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन

धनबाद, बीसीसीएल व चाइल्ड राइट्स एंड यू (सीआरवाई) के पूर्वी क्षेत्र के बीच धनबाद जिले के पांच सरकारी स्कूलों में मिनी साइंस सेंटर लैब स्थापित करने के लिए बुधवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया. मौके पर बीसीसीएल के सीएसआर विभाग के विभागाध्यक्ष सुरेंद्र भूषण, सीएसआर टीम के सदस्य जबकि सीआरवाई की पूर्वी क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक त्रिना चक्रवर्ती मौजूद थी. श्री भूषण ने बताया कि इस परियोजना का पायलट चरण वित्तीय वर्ष 2023-24 में बीसीसीएल की कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत शुरू किया गया था. इस पहल से लाभान्वित छात्रों ने विभिन्न विज्ञान मेले व प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां भी हासिल की है. इस पहल के तहत स्कूलों में स्थिर और गतिशील वैज्ञानिक मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने और उनकी रुचि को मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा. अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना से सरकारी स्कूलों के छात्रों को विज्ञान की पढ़ाई को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिलेगा और उनकी रचनात्मकता को भी बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola