Dhanbad News: एमसीएल व डब्ल्यूसीएल की टीम ने जीता खिताब

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: एमसीएल व डब्ल्यूसीएल की टीम ने जीता खिताब

Dhanbad News: बीसीसीएल में कोल इंडिया अंतर-कंपनी बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, बोले सीएमडी : शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी.

विज्ञापन

धनबाद, बीसीसीएल की ओर से आयोजित चार दिवसीय कोल इंडिया अंतर-कंपनी बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का समापन शनिवार को कोयला नगर में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ. पुरुष टीम चैंपियनशिप का खिताब एमसीएल व महिला टीम चैंपियनशिप का खिताब डब्ल्यूसीएल को मिला. समारोह की अध्यक्षता करते हुए बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि खेल आज के तनावपूर्ण जीवन में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देते है. उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन आयोजकों को बधाई दी. बता दें कि 25 से 28 मार्च तक चले इस टूर्नामेंट में कोल इंडिया व उसकी विभिन्न अनुषंगी कंपनियों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था. मौके पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, सीवीओ अमन राज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी, कोच और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे. कार्यक्रम में दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूर्बिता रमैया और अन्य सदस्याओं की भी सक्रिय भागीदारी रही.

160 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

समापन दिवस पर वेटरन डबल्स और पुरुष डबल्स के फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. पुरुष टीम चैंपियनशिप के उपविजेता एनसीएल की टीम व महिला टीम चैंपियनशिप में उपविजेता सीसीएल की टीम बनी. पुरुष एकल में एनसीएल के मनीष विश्वकर्मा विजेता बने, जबकि एमसीएल के सूरज बेहरा उपविजेता रहे. महिला एकल में डब्ल्यूसीएल की तेजस्विनी ने खिताब जीता और सीसीएल की संयमी निधि उपविजेता रही. इसके अलावा वेटरन श्रेणियों, डबल्स और अन्य मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. टूर्नामेंट के दौरान 200 से अधिक मैच खेले गये, जिनमें 160 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola