Dhanbad News: कोलकाता-कानपुर स्पेशल शाम 4.30 बजे पहुंचेगी धनबाद

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: कोलकाता-कानपुर स्पेशल शाम 4.30 बजे पहुंचेगी धनबाद

Dhanbad News: कानपुर-कोलकाता-कानपुर का परिचालन दो अप्रैल से धनबाद-गोमो-पारसनाथ-कोडरमा के रास्ते होगा. गाड़ी संख्या 04153/ 04154 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता- कानपुर सेंट्रल स्पेशल का परिचालन किया जाएगा.

विज्ञापन

धनबाद, कानपुर-कोलकाता-कानपुर का परिचालन दो अप्रैल से धनबाद-गोमो-पारसनाथ-कोडरमा के रास्ते होगा. गाड़ी संख्या 04153/ 04154 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता- कानपुर सेंट्रल स्पेशल का परिचालन किया जाएगा. यह ट्रेन दो अप्रैल से 25 मई तक हर गुरुवार को (04153 कानपुर सेंट्रल -कोलकाता स्पेशल) और तीन अप्रैल से 26 मई तक हर शुक्रवार को (04154 कोलकाता- कानपुर सेंट्रल स्पेशल) चलेगी. दोनों ओर से ट्रेन में बुकिंग चल रही है. 04153 (कानपुर सेंट्रल–कोलकाता) ट्रेन गुरुवार की दोपहर एक बजे कानपुर सेंट्रल से प्रस्थान करेगी. कोडरमा में रात 11.50 बजे, पारसनाथ में 12.35 बजे, गोमो 12.45 बजे और धनबाद में देर रात 1.40 बजे पहुंचेगी. कोलकाता में दूसरे दिन सुबह 7.50 बजे पहुंचेगी. वापसी में 04154 (कोलकाता–कानपुर सेंट्रल) ट्रेन शुक्रवार को सुबह 10:45 बजे कोलकाता से रवाना होगी. धनबाद में शाम 4.30 बजे पहुंचेगी. गया में 4.58 बजे, पारसनाथ में 5.18 बजे, कोडरमा में 5.50 बजे और अन्य स्टेशनों पर रुकते हु़ए दूसरे दिन कानपुर में सुबह 7.10 बजे पहुंचेगी.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola