Dhanbad News: जिले के पहले जेन जी पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: जिले के पहले जेन जी पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन

Dhanbad News: बोले वरीय डाक अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा : मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को डाकघर को एक न्यू लुक देकर उनसे जोड़ना है व डाकघर के आधुनिक सेवाओं एवं सुविधाओं से अवगत कराना है.

विज्ञापन

धनबाद, जिले का पहला नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस आइआइटी आइएसएम में खुला. सोमवार को आइआइटी आइएसएम के निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा ने इसकी औपचारिक शुरुआत की. वरीय डाक अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को डाकघर को एक न्यू लुक देकर उनसे जोड़ना है व डाकघर के आधुनिक सेवाओं एवं सुविधाओं से अवगत कराना है. श्री सिन्हा ने बताया कि यह पोस्ट ऑफिस पारंपरिक डाकघर से अलग एक आधुनिक ‘पोस्ट कैफे’ के रूप में विकसित किया गया है. इसमें स्पीड पोस्ट, पार्सल और ई-कॉमर्स सेवाएं भी आधुनिक तकनीक के साथ दी जायेंगी. बता दें कि आइआइटी आइएसएम में पहले से मौजूद उप डाकघर को जेन जी डाकघर में तब्दील किया गया है. मौके पर संस्थान के उप निदेशक प्रो धीरज कुमार, अमित राज दीक्षित, दुष्यंत शर्मा के साथ-साथ डाक विभाग के उप डाक अधीक्षक कुमार अनूप, सहायक डाक अधीक्षक रितेश कुमार सिन्हा, अनूप कुमार, अमित कुमार, संतोष कुमार, माधव कुमार सिंह, आइएसएम के उप डाकपाल जूही नूपुर के साथ साथ संस्थान के कई छात्र मौजूद थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola