Dhanbad News: शहर सरकार की पहली बैठक में 55 वार्डों के लिए 11 जोनल कमेटी गठित
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 29 Mar 2026 12:44 AM
Dhanbad News: बाबूडीह विवाह भवन में हुई नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक, पार्षदों को मिली क्षेत्रवार जिम्मेदारी.
धनबाद, धनबाद नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक मेयर संजीव सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को बाबूडीह स्थित विवाह भवन में हुई. निगम के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया. 55 वार्डों के लिए 11 जोनल कमेटियों के गठन का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में विकास कार्यों को तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनाना था. लंबे समय से योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही देरी को देखते हुए यह फैसला लिया गया. बैठक में नगर आयुक्त आशीष गंगवार, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, डिप्टी मेयर अरुण चौहान सहित सभी वार्डों के पार्षद और निगम के अधिकारी उपस्थित रहे.
प्रत्येक जोन में एक समिति गठित
नये निर्णय के तहत निगम के सभी 55 वार्डों को 11 जोन में विभाजित किया गया है. प्रत्येक जोन में एक समिति गठित की गयी है, जिसमें एक प्रमुख पार्षद को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इन जोनल कमेटियों का उद्देश्य क्षेत्रवार विकास कार्यों की निगरानी करना, स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना है. इससे प्रशासनिक कामकाज को विकेंद्रीकृत किया जा सकेगा.
जवाबदेही और पारदर्शिता होगी मजबूत : मेयर
मेयर श्री सिंह ने कहा नयी व्यवस्था से वार्ड स्तर पर जवाबदेही भी बढ़ेगी. प्रत्येक जोन के लिए जिम्मेदार पार्षद तय होंगे, जिससे आम नागरिक सीधे उनसे संपर्क कर सकेंगे. इससे ना केवल शिकायतों का त्वरित निवारण होगा, बल्कि कार्यों में पारदर्शिता भी आएगी और जनता का भरोसा मजबूत होगा.विधायक ने जताया भरोसा
टुंडी विधायक श्री महतो ने इस पहल को नगर निगम के लिए मील का पत्थर बताया. उन्होंने कहा कि नए पार्षदों और मेयर के नेतृत्व में यह व्यवस्था विकास कार्यों को गति देगी. उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन अब अधिक प्रभावी ढंग से होगा और इसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा.इन पार्षदों को मिली अहम जिम्मेदारी
जोनल कमेटियों में जिन प्रमुख पार्षदों को इनके संयोजन की जिम्मेदारी दी गयी है. उनमें राममूर्ति सिंह, रामेश्वर तुरी, मोहम्मद निसार आलम, अशोक कुमार गुप्ता, प्रिय रंजन, मनोरंजन कुमार, सोनाली कुमारी, जय कुमार, मेघा देवी, आलिम अंसारी और गणेश चंद्र महतो के नाम शामिल हैं. इन सभी पार्षदों को अपने-अपने जोन में विकास योजनाओं की निगरानी, नागरिक समस्याओं के समाधान और प्राथमिकताओं के निर्धारण की जिम्मेदारी दी गयी है.बैठक में पार्षदों ने उठाई मांगें
बैठक के दौरान वार्ड 20 के पार्षद अशोक पाल ने सफाई व्यवस्था को लेकर मांगें उठाईं. उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रत्येक वार्ड में 12 से 15 सफाई कर्मचारी ही उपलब्ध हैं, जो पर्याप्त नहीं हैं. कहा कि संकरी गलियों (20 फीट से कम चौड़ाई) में स्थित अपार्टमेंट के फ्लैटों पर लगने वाले होल्डिंग टैक्स को कम किया जाए, क्योंकि वर्तमान में यह टैक्स चौड़ी सड़कों के आधार पर निर्धारित किया जाता है, जो उचित नहीं है.30 मार्च को बजट और योजनाओं को लेकर बैठक
नगर निगम की बोर्ड की बैठक के बाद नगर निगम कार्यालय में मेयर कक्ष में प्रमुख पार्षदों के साथ मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त ने बैठक की. इसमें 30 मार्च को आगामी वित्तीय वर्ष के बजट और 15वें वित्त आयोग के तहत प्रस्तावित पर चर्चा कर अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










