Dhanbad News: सिंदरी के 10 सरकारी स्कूलों में हर्ल देगा बुनियादी सुविधाओं के लिए राशि

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: सिंदरी के 10 सरकारी स्कूलों में हर्ल देगा बुनियादी सुविधाओं के लिए राशि

Dhanbad News: जिला शिक्षा विभाग व हर्ल के बीच हुआ एमओयू, यह पहल हर्ल के कॉर्पोरेट एनवायरनमेंट रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीइआर) प्रोग्राम के तहत की जा रही है.

विज्ञापन

धनबाद, सिंदरी क्षेत्र के 10 सरकारी स्कूलों का विकास हर्ल करेगा. इसके लिए हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) व जिला शिक्षा विभाग के बीच एमओयू मंगलवार को हुआ. एमओयू पर हर्ल सिंदरी के बिजनेस यूनिट हेड गौतम माजी और जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार ने हस्ताक्षर किये. जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि इस एमओयू से सिंदरी इलाके में मौजूद 10 सरकारी स्कूलों में शिक्षा और उससे जुड़ी संरचनाओं में सुधार और बढ़ोतरी पर फोकस किया जाएगा. यह पहल हर्ल के कॉर्पोरेट एनवायरनमेंट रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीइआर) प्रोग्राम के तहत की जा रही है, जो कंपनी के सस्टेनेबल सोशल अपलिफ्टमेंट के कमिटमेंट पर जोर देता है. हर्ल से राशि मिलेगी और इस प्रोजेक्ट को धरातल पर जिला प्रशासन द्वारा उतारा जाएगा, ताकि स्थानीय शिक्षा की गुणवत्ता और जरूरतों के हिसाब से इसे पूरा किया जा सके. वहीं हर्ल सिंदरी के बिजनेस यूनिट हेड गौतम माजी ने विद्यार्थियों के लिए बेहतर सीखने का माहौल बनाने के लिए हर्ल के समर्पण को दोहराया, कार्यक्रम का समापन ‘हर एक काम, देश के नाम’ के साझा विजन के साथ हुआ, जो हर्ल और सरकार के बीच मिलकर किए गए प्रयासों में एक नया अध्याय शुरू करता है.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola