Dhanbad News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, अफरातफरी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, अफरातफरी

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच परिसर में बाघमारा के फुलवार के एक परिवार के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने एक को लिया हिरासत में.

विज्ञापन

धनबाद, जमीन विवाद के मामले को लेकर बुधवार को एसएनएमएमसीएच परिसर में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची सरायढेला पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार बाघमारा के फुलवार में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को एक परिवार के दो पक्षों में मारपीट हुई थी. घटना में घायल एक पक्ष का युवक एसएनएमएमसीएच में इलाजरत है. बुधवार की शाम दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडे से लैस होकर एसएनएमएमसीएच पहुंच गए. अस्पताल में भर्ती युवक के परिजनों को देख सभी उसके साथ मारपीट करने लगे. होमगार्ड के जवानों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया. सूचना सरायढेला पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के अभिषेक कुमार सिंह नामक युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गयी. इसके बाद मामला शांत हुआ. पुलिस के अनुसार हिरासत में लिया गया युवक अभिषेक कुमार सिंह बाघमारा थाना क्षेत्र के फुलवार का रहने वाला है. दूसरे पक्ष के लोग भी वहीं के रहने वाले हैं.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola