Dhanbad News: दक्षता, समर्पण और समन्वय से बनता है सशक्त संस्थान : रमैया
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 28 Mar 2026 1:16 AM
Dhanbad News: बीसीसीएल के कल्याण भवन में एचआर सामूहिक के साथ संवाद सत्र, जीएम (एचआरडी) अनूप कुमार राय को दी गयी विदाई.
धनबाद, बीसीसीएल के कल्याण भवन (एचआरडी) में शुक्रवार को एचआर सामूहिकों के साथ एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया. नेतृत्व बीसीसीएल के निदेशक (एचआर) मुरली कृष्ण रमैया ने किया. निदेशक श्री रमैया ने कहा कि किसी भी संस्थान की मजबूती उसके मानव संसाधन की दक्षता, समर्पण और समन्वय पर निर्भर करती है. उन्होंने एचआर टीम को संगठन की प्रगति में महत्वपूर्ण कड़ी बताया. इस दौरान बीसीसीएल के जीएम (एचआरडी) अनूप कुमार राय को उनके सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया. वे 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे है. वहीं एचआर टीम के सदस्यों ने इसे संवाद सत्र को अनुभव-साझा और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया. मौके पर मुख्यालय और विभिन्न क्षेत्रों के एचआर निदेशालय के अधिकारियों व कर्मियों ने भाग लिया. ————- सत्र में मानव संसाधन से जुड़े अहम मुद्दों, संगठनात्मक विकास, कार्य संस्कृति में सुधार तथा कर्मचारियों से संबंधित प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई. मानव संसाधन की दक्षता और समर्पण से मजबूत होता है संस्थान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










