Dhanbad News: कोहरे का असर : कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 17 Nov 2025 11:37 PM

विज्ञापन

Dhanbad News: कोहरे की वजह से एक दिसंबर से 29 फरवरी तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने इसकी अधिसूचना जारी की है. इसमें आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द किया गया है. आठ ट्रेनों की परिचालन अवधि को कम किया गया है. इसमें धनबाद स्टेशन होकर चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं.

विज्ञापन

एक जनवरी से 26 फरवरी तक ट्रेन संख्या 12873 हटिया-आनंद विहार झारखंड एक्सप्रेस, दो दिसंबर से 27 फरवरी तक 12874 आनंद विहार- हटिया झारखंड एक्सप्रेस तक, एक फरवरी से दो मार्च तक 22857 संतरागाछी-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस, दो दिसंबर से तीन मार्च तक 22858 आनंद विहार-संतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, एक दिसंबर से 25 फरवरी तक 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, तीन दिसंबर से 27 फरवरी तक 18104अमृतसर- टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस. दो दिसंबर से 28 फरवरी तक हर दिन चलने वाली 12988 अजमेर- सियालदह एक्सप्रेस सप्ताह के मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को चलेगी, तीन दिसंबर से एक मार्च तक 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस प्रतिदिन की जगह सप्ताह के बुधवार, शुक्रवार, रविवार को, छह दिसंबर से 28 फरवरी तक 12357 कोलकाता- अमृतसर एक्सप्रेस मंगलवार व शनिवार की जगह सिर्फ शनिवार को, आठ दिसंबर से दो मार्च तक 12358 अमृतसर- कोलकाता एक्सप्रेस सोमवार व गुरुवार की जगह सिर्फ सोमवार को चलेगी.

हावड़ा-चंबल रहेगी प्रभावित

पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक 12177 हावड़ा- मथुरा चंबल एक्सप्रेस और एक दिसंबर से 23 फरवरी तक 12178 मथुरा- हावड़ा चंबल एक्सप्रेस को आंशिक रूप से आगरा कैंट-मथुरा स्टेशनों के बीच निरस्त की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola