Dhanbad news : एसएनएमएमसीएच में फिर शुरू होगी इको सेवा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad news : एसएनएमएमसीएच में फिर शुरू होगी इको सेवा

Dhanbad news : कार्डियोलॉजिस्ट डॉ विपिन सिन्हा के योगदान के बाद नियमित जांच का रास्ता साफ, हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद.

विज्ञापन

धनबाद, एसएनएमएमसीएच में लंबे समय से बंद इकोकार्डियोग्राफी (इको) सेवा जल्द फिर से नियमित रूप से शुरू होगी. अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ विपिन सिन्हा के योगदान देने के बाद इस सेवा को दोबारा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है. इससे हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार पूर्व में इको जांच की जिम्मेदारी मेडिसिन विभाग के पूर्व एचओडी डॉ यूके ओझा संभालते थे. उनके सेवानिवृत्त होने के बाद नियमित इको सेवा पूरी तरह प्रभावित हो गयी थी. इस दौरान अत्यंत जरूरी मामलों में ही डॉ एमके दुबे मरीजों का इको कर रहे थे. हालांकि नियमित सेवा नहीं होने के कारण अधिकांश मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा था. जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा था.

हृदय रोगियों को मिलेगा सीधा लाभ

अस्पताल में इको सेवा शुरू होने से हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, हार्ट फेल्योर, वाल्व संबंधी बीमारी तथा सीने में दर्द से पीड़ित मरीजों की जांच अब आसानी से हो सकेगी. खासकर गरीब और दूर-दराज से आने वाले मरीजों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा. उन्हें अब जांच के लिए निजी अस्पतालों या क्लिनिकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कार्डियोलॉजी विभाग को और मजबूत बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है. नियमित इको सेवा शुरू होने से मरीजों की जांच और उपचार प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित हो सकेगी. जल्द ही अस्पताल में निर्धारित समय के अनुसार नियमित रूप से इको जांच शुरू कर दी जायेगी.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola