Dhanbad News: छह घंटे विलंब से खुली धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: छह घंटे विलंब से खुली धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस

Dhanbad News: मेंटेनेंस व अन्य काम में देर होने के कारण विलंब हुई ट्रेन, यात्रियों को हुई परेशानी, प्लेटफॉर्म संख्या चार-पांच में दिखी भीड़.

विज्ञापन

धनबाद, धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस बुधवार को करीब छह घंटे विलंब से खुली. ट्रेन को सुबह 8.05 बजे रवाना होना था, लेकिन यह ट्रेन दोपहर 1.55 बजे रवाना हुई. ट्रेन के विलंब होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. रेलवे की ओर से आरक्षण कराने वाले यात्रियों को, तो ट्रेन के विलंब की जानकारी मैसेज के माध्यम से मिल गयी. लेकिन जनरल टिकट पर सफर करने वाले यात्री सुबह ही स्टेशन पहुंच गये थे. दोपहर 1.30 बजे धनबाद स्टेशन का प्लेटफॉर्म संख्या चार-पांच में भीड़ देखने को मिली. सीढ़ी से लेकर प्लेटफॉर्म के फर्श तक लोग बैठकर ट्रेन आने का इंतजार करते दिखे.

सुबह सात बजे ही पहुंच गये थे लोग

ट्रेन को पकड़ने के लिए सुबह सात बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे. टिकट लेकर प्लेटफॉर्म पर पहुंचे तो जानकारी मिली कि ट्रेन विलंब से जायेगी. इसके बाद लोग सहयोग केंद्र पहुंच कर समय की जानकारी लेते दिखे. इसके बाद प्लेटफॉर्म पर जाकर बैठ गये.

दोपहर 1.32 पहुंची ट्रेन

ट्रेन संख्या 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को दोपहर 1.32 बजे प्लेटफॉर्म संख्या चार पर पहुंची. ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर प्लेस होते ही इसमें चढ़ने के लिए लोग हड़बड़ी में दिखे. बताया जा रहा है कि मेंटेनेंस व अन्य काम में देर होने के कारण यह ट्रेन विलंब हुई है.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola