Dhanbad News: धनबाद-एलटीटी एक्सप्रेस छह से स्थायी होकर चलेगी, बुकिंग शुरू
Updated at : 03 Apr 2026 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News: लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को लेकर रेलवे ने जारी की समय-सारणी, 420 रुपये तक कम हुआ भाड़ा.
विज्ञापन
धनबाद, धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस छह अप्रैल से स्थायी होकर चलेगी. रेलवे की ओर से इसकी सूचना जारी कर दी गयी है. धनबाद स्टेशन से प्रत्येक सोमवार को प्रस्थान करेगी. वहीं एलटीटी-धनबाद एक्सप्रेस आठ अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को चलेगी. समय-सारणी जारी होने के साथ ही धनबाद से खुलने वाली ट्रेन की बुकिंग भी शुरू हो गयी है. धनबाद स्टेशन में उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा. सांसद ढुलू महतो समेत अन्य को बुलाने की तैयारी चल रही है.
इस रूट पर चलेगी ट्रेन
धनबाद स्टेशन से छह अप्रैल को चलेगी. यह ट्रेन धनबाद से कतरासगढ़-चंद्रपुरा-बोकारो थर्मल-रांची रोड-पतरातू-खलारी-लातेहार-डाल्टनगंज-गढ़वा रोड-रेनुकुट-ओबरा डैम-सिंगरौली के रास्ते लोकमान्य तिलक (टर्मिनस) को जाएगी.रात 11 बजे धनबाद से ट्रेन करेगी प्रस्थान
ट्रेन संख्या 13379 धनबाद-एलटीटी एक्सप्रेस धनबाद स्टेशन से रात 11 बजे प्रस्थान करेगी. कतरास में रात 11.25 बजे, चंद्रपुरा में रात 12.03 बजे, बोकारो थर्मल में रात 12.35 बजे, रांची रोड में रात 2 बजे, पतरातू में 2.40 बजे, खलारी में 3.08 बजे, लातेहार में 3.58 बजे, डाल्टेनगंज में दूसरे दिन सुबह 5 बजे, गरवा रोड में 5.30 बजे, रेणुकूट में 7.10 बजे, ओबरा डैम में 8.10 बजे, सिंगरौली में 10.40 बजे, बरगांवा में 11.55 बजे, समेत अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए सुबह तीसरे दिन दोपहर 1.40 बजे एलटीटी पहुंचेगी.एलटीटी-धनबाद आठ से चलेगी
13380 एलटीटी-धनबाद एक्सप्रेस बुधवार की शाम 4.55 बजे प्रस्थान करेगी. कल्याण में शाम 5.37 बजे, नासिक में रात 8.50 बजे समेत अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन सिंगरौली में शाम 5.50 बजे, ओबरा डैम में शाम 7.20 बजे, रेणुकूट में रात 8.25 बजे, गढ़वा रोड में 10.10 बजे, डाल्टेनगंज में 11.00 बजे, लातेहार में 12.15 बजे, खलारी में 1.12 बजे, पतरातू में 2.00 बजे, रांची रोड में 2.40 बजे, बोकारो थर्मल में सुबह 4.30 बजे, चंद्रपुरा में 5.26 बजे, कतरास में सुबह 6.10 बजे और सुबह 8 बजे धनबाद पहुंची.कुछ स्टेशनों के समय बदले, कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
स्पेशल ट्रेन के मुकाबले एक्सप्रेस ट्रेन के कुछ स्टेशनों पर पहुंचने के समय में बदलाव हुआ है. पतरातू में पहले जहां 2.38 बजे पहुंचती थी. वहीं 2.40 बजे पहुंचेगी. डाल्टेनगंज में 4.57 की जगह 5.00 बजे पहुंचेगी. दो मिनट की जगह पांच मिनट रुकेगी. बीओहारी में 2 बजे की जगह 1.33 बजे पहुंचेगी, खन्ना बंजारी में ठहराव दिया गया है. दोपहर 2.43 बजे पहुंचेगी. कटनी साउथ में सुबह 4.40 की जगह 5 बजे पहुंचेगी. जबलपुर में 6.10 की जगह 6.25 बजे पहुंचेगी. नसिंगपुर में ठहराव होगा. यहां ट्रेन शाम 7.43 बजे पहुंचेगी. पिपरिया में 8.20 बजे की जगह 8.48 बजे, इटारसी में रात 9.30 बजे की जगह 12.50 बजे पहुंचेगी. खंडवा में ठहराव नहीं होगा. भुसावल में सुबह 4 बजे की जगह 5.55 बजे पहुंचेगी. जलगांव में ठहराव होगा. यहां ट्रेन 7.38 बजे, चालीसगांव में सुबह 7.38 बजे, मनमाद में सुबह 7.30 बजे की जगह 8.53 बजे पहुंचेगी. वहीं नासिक में ठहराव होगा. यहां ट्रेन 9.39 बजे पहुंचेगी. वहीं इगतपुरी में 11 बजे पहुंचेगी. कल्याण में 12.05 बजे की जगह 12.23 बजे और एलटीटी में दोपहर 2.15 बजे की जगह दोपहर 1.40 बजे पहुंचेगी. यानि स्पेशल के मुकाबले कई नये स्टेशनों पर ठहराव के बाद भी यह ट्रेन 35 मिनट पहले एलटीटी पहुंचेगी.22 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
ट्रेन में 22 कोच जोड़े जायेंगे. जनरल के चार, स्लीपर छह, थर्ड इकोनॉकी के छह, थर्ड एसी के दो, सेकेंड एसी के दो और आरआरएम के कोच होंगे.बुकिंग शुरू, 420 रुपये तक घटा भाड़ा
धनबाद से प्रस्थान करने वाली ट्रेन की बुकिंग शुरू हो गयी है. स्पेशल से स्थाई होने के साथ ही स्लीपर से लेकर एसी क्लास तक में भाड़ा घट गया है. ट्रेन में करीब 420 रुपये तक कम हुआ है. हालांकि सीटों की संख्या कम हुई है. सीटों को तत्काल समेत अन्य कोटा के लिए रखा गया है. स्पेशल के स्लीपर में 321 की जगह अब स्थाई होने पर 195 सीट के लिए बुकिंग होगी. 955 की जगह 780 रुपये चुकाने होगे. थर्ड इकोनॉमी के लिए 366 की जगह 250 सीट पर बुकिंग हो रही है. इसमें 2255 रुपये की जगह 1890 रुपये चुकाने होगे. थर्ड एसी में 87 की जगह 63 सीट पर बुकिंग हो रही है. 2365 रुपये की जगह 1995 रुपये चुकाना होगा. वहीं सेकेंड एसी में स्पेशल में जहां 63 सीट थे वहीं स्थाई होने के बाद 39 सीटों पर बुकिंग शुरू हुई है. 3285 रुपये की जगह 2865 रुपये चुकाने होंगे.अंतिम फेरा के लिए आज प्रस्थान करेगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 03379 धनबाद-एलटीटी एक अप्रैल को धनबाद से प्रस्थान की है. दो अप्रैल को ट्रेन संख्या 03380 एलटीटी-धनबाद स्पेशल दो अप्रैल को प्रस्थान की है. यह ट्रेल एलटीटी से करीब चार घंटे विलंब से प्रस्थान की है. धनबाद में यह ट्रेन विलंब से आने की उम्मीद है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




