Dhanbad News: बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, तापमान में गिरावट
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: निम्न दबाव के क्षेत्र का असर धनबाद में दिख रहा है. 10 मई तक बादल के साथ बारिश के आसार.
विज्ञापन
धनबाद, निम्न दबाव के क्षेत्र का असर जिले में दिख रहा है. गुरुवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे. कभी धूप तो कभी छांव का दौर जारी रहा. दोपहर दो बजे के बाद तेज हवा के साथ बादल घिर गये. अपराह्न करीब तीन बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गयी. जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई है वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गयी है. वहीं हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रिकॉर्ड की गयी है. बारिश से ठंड का अहसास होने लगा. अधिकतम 31 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज की गयी. आने वाले दिनों में तापमान में कोई बड़े बदलाव के आसार नहीं है. 11 से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जायेगी.
बादलों के आने का दौर रहेगा जारी
मौसम विभाग रांची के अभिषेक आनंद की मानें तो जिले में 10 मई तक बादल छाये रहेंगे. इस दौरान तेज हवा व गरज के साथ बारिश के आसार है. बताया कि दक्षिण मध्य प्रदेश के मध्य भागों से लेकर छत्तीसगढ़ से होते हुए झारखंड तक फैला हुआ निम्न दबाव क्षेत्र का असर दिख रहा है. वहीं ओडिशा के आंतरिक भाग और उससे सटे छत्तीसगढ़ में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. बताया कि गर्मी का असर बहुत नहीं दिखेगा. तापमान बढ़ेगा फिर बारिश हो जायेगी. 2025 की तरह ही इस बार भी मौसम रहने वाला है.अप्रैल माह से अभी तक 78 एमएम बारिश हुई
जिले में अप्रैल माह से अभी तक 78 एमएम से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गयी है. इस बारिश माॅनसून भी सामान्य रहने वाला है. जून में माॅनसून प्रवेश करने के प्रबल आसार है. माॅनसून के प्रवेश करने के बाद बारिश का दौर बढ़ जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










