Dhanbad News: पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस में बुकिंग शुरू, स्लीपर के लिए देने होंगे 980 रुपये
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रेन पोत्तनूर से 21 मार्च से स्थायी रूप से और 23 मार्च से धनबाद स्टेशन से चलनी है.
विज्ञापन
धनबाद, धनबाद और पोत्तनूर (कोयंबटूर) के बीच अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रेन 16619/16620 पोत्तनूर-धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होना है. एक्सप्रेस में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गयी है. स्लीपर के लिए 980 रुपये चुकाने होंगे. पोत्तनूर से 21 मार्च से स्थायी रूप से और 23 मार्च से धनबाद स्टेशन से चलनी है.
इस रूट पर होना है परिचालन
ट्रेन बोकारो-रांची-राउरकेला-संबलपुर- टिटिलागढ़-रायगढ़ा-विजयवाड़ा-काटपाडी-सलेम-कोयंबटूर के रास्ते चलेगी. ट्रेन में 22 कोच होंगे. इसमें आठ स्लीपर, 11 जनरल सेकेंड क्लास, एक पैंट्री कार व दो सेकेंड क्लास कोच दिव्यांगों के लिए होंगे.
पोत्तनूर से सुबह व धनबाद से दोपहर में प्रस्थान करेगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 16619 पोत्तनूर से सुबह 6.15 बजे ट्रेन प्रस्थान करेगी. तीसरे दिन सुबह चार बजे धनबाद पहुंचेगी. 23 मार्च को धनबाद से ट्रेन संख्या 16620 धनबाद-पोत्तनूर दोपहर दो बजे प्रस्थान करेगी. तीसरे दिन सुबह 11.20 बजे प्रस्थान करेगी.एलेप्पी की तुलना में 105 रुपये अधिक देना होगा किराया
धनबाद-एलेप्पी की तुलना में अमृत भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 105 रुपये अधिक भाड़ा चुकाना होगा. एलेप्पी एक्सप्रेस में स्लीपर के लिए जहां 875 रुपये चुकाने पड़ते है. वहीं अमृत भारत एक्सप्रेस के लिए 980 रुपये भाड़ा निर्धारित किया गया है.एलेप्पी से 1.05 घंटे पहले पहुंचेगी ट्रेन
एलेप्पी एक्सप्रेस को कोयंबटूर से धनबाद आने में 46.30 घंटे का समय लगता है. वहीं अमृत भारत एक्सप्रेस को 45.25 घंटे लगेंगे. 1.05 घंटे पहले धनबाद पहुंचायेगी.35 स्टेशनों पर ठहराव
एलेप्पी एक्सप्रेस की तुलना में अमृत भारत एक्सप्रेस का कोयंबटूर से धनबाद तक में आधा से भी कम स्टेशन पर ठहराव दिया गया है. कोयंबटूर से धनबाद के बीच एलेप्पी एक्सप्रेस का जहां 79 स्टेशनों पर ठहराव होता है. वहीं अमृत भारत एक्सप्रेस का सिर्फ 35 स्टेशनों पर ठहराव होगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










