Dhanbad News: नारी शक्ति अधिनियम के विरोध पर भाजयुमो ने विपक्षी दलों का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: नारी शक्ति अधिनियम के विरोध पर भाजयुमो ने विपक्षी दलों का पुतला फूंका

Dhanbad News: बीएसएस महिला कॉलेज के समीप आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और कार्यकर्ता शामिल हुए और विपक्ष का पुतला जलाया.

विज्ञापन

धनबाद, नारी शक्ति अधिनियम बिल का लोकसभा में कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों द्वारा किये गये विरोध के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर के तत्वावधान में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया. बीएसएस महिला कॉलेज के समीप आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और कार्यकर्ता शामिल हुए और विपक्ष का पुतला जलाया.

महिलाओं के प्रति विपक्ष की नकारात्मक सोच उजागर : राज सिन्हा

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि इस बिल का विरोध कर कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, सपा, राजद सहित अन्य दलों ने महिलाओं के प्रति अपनी नकारात्मक सोच उजागर की है. उन्होंने अधिनियम को महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए विरोध को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. भाजपा जिला महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि नारी शक्ति अधिनियम का विरोध महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी इस सोच का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी. मौके पर रमा सिन्हा, रीता यादव, तमाल राय, राजाराम दत्ता, हुलास दास, शुभम बनर्जी, रिंकू सिन्हा, राजू मालाकार, साकेत श्रीवास्तव, भगीरथ दास, अर्जुन मुखर्जी, दिलीप सिंह, नीरज शर्मा, सुधा झा, अंकिता शर्मा, रजनी सिन्हा, बरणाली चटर्जी, सुमन मंडल, नारायण राय, रिया पासवान, राखी मजूमदार व हरि भजन सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola