Dhanbad News: बीसीसीएल : एआइडीइओए-प्रबंधन की बैठक, वैकेंसी व पदोन्नति नीति पर बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: बीसीसीएल : एआइडीइओए-प्रबंधन की बैठक, वैकेंसी व पदोन्नति नीति पर बनी सहमति

Dhanbad News: बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में हुई बैठक, कंपनी के उत्पादन, सुरक्षा व मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण के मुद्दों पर विचार-विमर्श.

विज्ञापन

धनबाद, बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में मंगलवार को ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिशियल एसोसिएशन (एआइडीइओए) व प्रबंधन की बैठक हुई. अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया ने की. संगठन के महामंत्री कुश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न लंबित मुद्दों को प्रबंधन के समक्ष रखा. इसमें नियमित कैलेंडर मीटिंग की व्यवस्था, माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ के लिए आवास, रिक्त पदों पर नयी बहाली, पदोन्नति के कट-ऑफ डेट में संशोधन तथा समयबद्ध पदोन्नति नीति लागू करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई. निदेशक श्री रमैया ने माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ की कमी को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि एक माह के अंदर आंतरिक वैकेंसी जारी की जायेगी. साथ ही उन्होंने बताया कि बाहरी नई बहाली की प्रक्रिया भी प्रगति पर है और जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा. मुनीडीह कोलियरी में नवपदस्थापित कर्मचारियों के आवास संबंधी समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिस पर निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिया है. इसके अलावा रेस्क्यू ब्रिगेड को और सुदृढ़ करने तथा आपात स्थितियों में बेहतर कार्यवाही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया. बैठक में कंपनी के उत्पादन, सुरक्षा और मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ. वार्ता में बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से निदेशक श्री रमैया के अलावा महाप्रबंधक अनूप राय, महाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध) सुरेंद्र भूषण व वरीय प्रबंधक मनीष कुमार उपस्थित थे. जबकि संगठन की ओर से राष्ट्रीय महामंत्री आरके तिवारी, महामंत्री कुश कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, वाइके सिंह, विजय यादव, उमाकांत राय, शिव शंकर महतो, राकेश प्रसादसिन्हा, चंदन सिंह, मिहिर कुमार रजवार, दीपक कुमार गोराई, साजन महतो, बालेश्वर पंडित, अमित नारायण, अमित कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola