Dhanbad News: वार्ड से जच्चा-बच्चा को बाहर निकालने का आरोप, हंगामा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: वार्ड से जच्चा-बच्चा को बाहर निकालने का आरोप, हंगामा

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच के गायनी विभाग का मामला, अस्पताल कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, होमगार्ड ने मामला कराया शांत.

विज्ञापन

धनबाद, एसएनएमएमसीएच के गायनी विभाग में शुक्रवार को एक महिला के परिजनों ने हंगामा किया. जानकारी के अनुसार गिरिडीह निवासी बिरसामुनी देवी ने गुरुवार की देर शाम जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था. आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने शुक्रवार की दोपहर बिरसामुनी देवी को जुड़वा नवजात के साथ वार्ड से बाहर निकाल दिया. इसके बाद महिला फर्श पर बैठकर एक नवजात को स्तनपान करा रही थी. जबकि, दूसरे को फर्श पर रख दिया. इसी दौरान कुछ परिजन अस्पताल पहुंचे और बच्चों को फर्श पर पड़ा देख भड़क गये. परिजनों ने जब महिला से पूछताछ की तो कर्मियों द्वारा बच्चों को बाहर निकालने की बात सामने आयी. इससे नाराज परिजन अस्पताल कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे. स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल होमगार्ड को सूचना दी. होमगार्ड जवानों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola