Dhanbad News: बीबीएमकेयू में ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए 96 सीटें

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: बीबीएमकेयू में ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए 96 सीटें

Dhanbad News: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) और इसके अंगीभूत कॉलेजों में ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए कुल 96 सीटों पर रिक्तियां निकाली गयी है. सात से 21 अप्रैल के बीच आवेदन करने का अवसर है.

विज्ञापन

धनबाद, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) और इसके अंगीभूत कॉलेजों में ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए कुल 96 सीटों पर रिक्तियां निकाली गयी है. यह भर्ती अप्रेंटिसशिप एक्ट के तहत की जा रही है, जिसमें 2021 से 2025 के बीच स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थी सात से 21 अप्रैल के बीच आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार के अप्रेंटिसशिप के तय पोर्टल के माध्यम से करना होगा. विश्वविद्यालय मुख्यालय में सबसे अधिक 20 सीटें निर्धारित की गयी हैं. इसके अलावा बीएसके कॉलेज मैथन में 5, बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में 10, चास कॉलेज बोकारो में 10, केबी कॉलेज बेरमो में 8, कतरास कॉलेज में 4, पीके राय मेमोरियल कॉलेज में 10 सीटें उपलब्ध हैं. इसी तरह आरएस मोर कॉलेज में 7, आरएसपी कॉलेज झरिया में 8, एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में 9 और सिंदरी कॉलेज में 5 सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. विभिन्न पदों में एडमिन सेक्शन, अकाउंट, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी शामिल हैं. अभ्यर्थियों को हर माह 12 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलेगा, जिसमें 7500 रुपये राज्य सरकार और 4500 रुपये एनएटीएस योजना के तहत दिए जाएंगे. आवेदन झारखंड अप्रेंटिसशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola