Dhanbad News: 678 वाहनों की जांच, 248 वाहन चालकों का कटा चालान

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: 678 वाहनों की जांच, 248 वाहन चालकों का कटा चालान

Dhanbad News: फैंसी नंबर प्लेट, बिना हेलमेट व काले शीशे वालों पर पुलिस का शिकंजा, दो पहिया वाहन पर पीछे बैठे यात्री को हेलमेट लगाना अनिवार्य.

विज्ञापन

धनबाद, धनबाद जिले में बुधवार को व्यापक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर एक साथ संचालित किया गया. यातायात पुलिस ने 678 वाहनों की जांच की, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 248 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान काटा गया.

सही नंबर प्लेट लगाने की दी गयी हिदायत

अभियान में सबसे अधिक ध्यान फैंसी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर दिया गया. जांच के दौरान 153 ऐसे वाहनों को चिन्हित किया गया, जिन पर नियमों के विरुद्ध डिजाइनर या अवैध नंबर प्लेट लगी हुई थी. इन सभी के खिलाफ मौके पर ही चालान काटा गया और उन्हें तुरंत सही नंबर प्लेट लगाने की सख्त हिदायत दी गयी. इसके साथ ही दोपहिया वाहनों पर हेलमेट जांच को लेकर भी सख्ती रही. सिर्फ चालक ही नहीं बल्कि पीछे बैठे यात्रियों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य किया गया है. कई स्थानों पर ऐसे लोग पकड़े गये जो बिना हेलमेट यात्रा कर रहे थे, जिनके खिलाफ जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा विभिन्न कागजात को लेकर भी जुर्माना लगाया गया. ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola