Dhanbad News: 249 वारंट का निष्पादन, 34 आरोपी भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: 249 वारंट का निष्पादन, 34 आरोपी भेजे गये जेल

Dhanbad News: धनबाद पुलिस ने सोमवार की रात चलाया विशेष अभियान, अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर फरार आरोपितों को पकड़ा गया.

विज्ञापन

धनबाद, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से सोमवार की देर रात धनबाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ समन्वित कार्रवाई की गयी. अभियान के तहत 249 लंबित वारंटों का निष्पादन किया गया. इनमें 156 अभियुक्त, 59 गवाह, 3 कुर्की और 31 स्थायी वारंट शामिल हैं. पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर फरार आरोपितों को पकड़ा. इस दौरान 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. अभियान का नेतृत्व जिले के सभी डीएसपी व एसडीपीओ स्तर के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किया, जबकि सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी लगातार निगरानी करते रहे. वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी और सघन मॉनिटरिंग के कारण अभियान सफल हुआ. एसएसपी श्री कुमार ने निर्देश दिया है कि लंबित वारंटों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने अप्रैल माह के अंत तक कम से कम 50 प्रतिशत वारंट निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola