धनबाद में दिखेगा आधी आबादी का दम, 55 वार्डों में 262 महिला प्रत्याशी ने गाड़ा खंब

Updated:
विज्ञापन

धनबाद में मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह को स्वागत करते समर्थक. फोटो: प्रभात खबर

Dhanbad Municipal Election: धनबाद नगर निकाय चुनाव में 55 वार्डों में 262 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं. धनबाद नगर निगम चुनाव में महिलाओं की भागीदारी मजबूत दिख रही है, हालांकि, कुछ वार्डों में महिला उम्मीदवार नहीं हैं. आरक्षित वार्डों में मुकाबला बेहद रोचक बना हुआ है. नीचे पूरी खबर पढ़ें.

विज्ञापन

Dhanbad Municipal Election: धनबाद नगर निकाय चुनाव में इस बार आधी आबादी की मजबूत भागीदारी देखने को मिल रही है. घर का काम संभालने के साथ चुनावी जनसंपर्क अभियान में भी महिलाएं पीछे नहीं है. धनबाद नगर निगम के सभी 55 वार्डों में कुल 447 पार्षद पद के प्रत्याशी खड़े हैं. इसमें 262 महिला तथा 185 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं. अनारक्षित 29 वार्डों में कुल 58 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरी हैं. धनबाद नगर निगम के कुल 55 वार्डों में से 26 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अनारक्षित वार्डों में महिलाओं की दमदार मौजूदगी

अनारक्षित वार्डों में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर नामांकन किया है. वार्ड दो में आठ प्रत्याशियों में से दो महिला, वार्ड चार में 16 में से पांच महिला, वार्ड पांच में 11 में से एक महिला, वार्ड सात में 19 प्रत्याशियों में पांच महिला, वार्ड आठ में पांच में से दो महिला प्रत्याशी, वार्ड 10 में 16 में से दो महिला, वार्ड 11 में 10 में से एक महिला, वार्ड 14 में चार में से एक महिला, वार्ड 17 में आठ प्रत्याशियों में एक महिला, 20 में पांच में से एक महिला, 23 में 11 में से तीन महिला, वहीं वार्ड 26 में नौ में से एक महिला, वार्ड 29 में 12 में से तीन महिला, 30 में 13 में से तीन महिला, 32 में 7 में से एक महिला, 35 में 7 में से पांच महिला, 36 में छह में से एक महिला, 38 में 6 में से एक महिला, 39 में 11 में से एक महिला, 42 में आठ में तीन, 45 में छह में तीन, 48 में नौ में से तीन, 51 में सात में से दो, वहीं 53 में 18 में से दो, 54 में 21 में से चार और वार्ड 55 में सात प्रत्याशियों में दो महिला चुनाव मैदान में हैं.

तीन वार्ड में नहीं है एक भी महिला प्रत्याशी

जहां कई वार्डों में महिलाएं मजबूती से आगे आई हैं, वहीं कुछ अनारक्षित वार्डों में महिला उम्मीदवारों की अनुपस्थिति भी सामने आई है. वार्ड 25 में तीन प्रत्याशियों में एक भी महिला नहीं है. इसी तरह वार्ड 28 में दो में से एक भी महिला प्रत्याशी नहीं, जबकि वार्ड 41 में 8 प्रत्याशियों के बावजूद कोई महिला चुनावी मैदान में नहीं है. यह स्थिति महिला भागीदारी को और बढ़ाने की जरूरत को दर्शाती है.

इसे भी पढ़ें: रांची में शहरी वोटरों की उदासीनता, मतदान औसत से भी कम

महिला आरक्षित वार्डों में मुकाबला रोचक

महिलाओं के लिए आरक्षित 26 वार्डों में भी मुकाबला काफी दिलचस्प है. महिला आरक्षित वार्ड वार्ड एक व तीन में चार-चार प्रत्याशी, छह में आठ, नौ में पांच, 12 में सात, 13 में पांच, 15 में चार, 16 में छह, 18 में 11, 19 में आठ, 21 में चार, 22 में 10, 24 में आठ, 27 में 10, 31 में सात, 33 में पांच, 34 में छह, 37 में नौ, 40 में चार, 43 में सात, 44 में तीन, 47 में 13, 49 में आठ, 50 में छह, 52 में नौ महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

इसे भी पढ़ें: कागजों पर हो रहा धनबाद नगर निगम का ई-कचरा कलेक्शन, निस्तारण गंभीर चुनौती

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola