Dhanbad Live: एसएनएमएमसीएच में एक्स-रे मशीन खराब, लंबी कतार में खड़े मरीज परेशान

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad Live: एसएनएमएमसीएच में एक्स-रे मशीन खराब, लंबी कतार में खड़े मरीज परेशान

Dhanbad Live: सुबह से ही एक्स-रे जांच कराने के लिए पहुंचे मरीजों की लंबी कतार लग गई, लेकिन मशीन ठप रहने के कारण घंटों इंतजार के बाद भी जांच नहीं हो सकी. स्थिति तब और बिगड़ गई जब मरीजों और उनके परिजनों का आक्रोश बढ़ने लगा. कई लोग दर्द और गंभीर समस्या के बावजूद जांच नहीं हो पाने से नाराज दिखे. देखते ही देखते हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई.

विज्ञापन

एसएनएमएमसीएच के रेडियोलॉजी विभाग में मंगलवार को एक्स-रे मशीन अचानक खराब हो जाने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सुबह से ही एक्स-रे जांच कराने के लिए पहुंचे मरीजों की लंबी कतार लग गई, लेकिन मशीन ठप रहने के कारण घंटों इंतजार के बाद भी जांच नहीं हो सकी. स्थिति तब और बिगड़ गई जब मरीजों और उनके परिजनों का आक्रोश बढ़ने लगा. कई लोग दर्द और गंभीर समस्या के बावजूद जांच नहीं हो पाने से नाराज दिखे. देखते ही देखते हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई. मरीजों का कहना था कि दूर-दराज से आने के बावजूद उन्हें बिना इलाज के लौटना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है.

स्थिति गंभीर होता देख होमगार्ड के जवानों ने संभाला मोर्चा

अस्पताल प्रबंधन को जैसे ही स्थिति की गंभीरता का अंदाजा हुआ, तुरंत होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया. जवानों ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और स्थिति को बिगड़ने से बचाया. इसके बावजूद करीब 100 से अधिक मरीज बिना एक्स-रे कराए ही वापस लौट गए.

बुधवार तक मशीन दुरुस्त होने की संभावना

वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि एक्स-रे मशीन में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए इंजीनियरों को बुलाया गया है. प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द मशीन को दुरुस्त कर सेवा बहाल की जाए. अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि बुधवार तक मशीन ठीक हो जाएगी और मरीजों को राहत मिलेगी.

विज्ञापन
Vicky Prasad

लेखक के बारे में

By Vicky Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola