Dhanbad: परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 8 लाख में हुई थी डील

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad: परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 8 लाख में हुई थी डील

Dhanbad: धनबाद पुलिस ने परीक्षा में हाईटेक नकल करवाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. परीक्षार्थियों के पास से हाईटेक गैजेट बरामद किए गए हैं, जिसकी मदद से परीक्षा केंद्र के बाहर से नकल कराई जा रही थी.

विज्ञापन

प्रतीक पोपट
Dhanbad: धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित MINERVA DIGITAL परीक्षा केंद्र में SSC (MTS) ऑनलाइन परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. सेंटर कोऑर्डिनेटर द्वारा कदाचार की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो परीक्षार्थियों और परीक्षा केंद्र के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार परीक्षार्थियों की पहचान रौनक कुमार, निवासी रामचंद्रपुर, जिला लक्खीसराय (बिहार) और बिट्टू कुमार, निवासी कोचगांव, जिला लक्खीसराय (बिहार) के रूप में हुई है.

परीक्षा केंद्र का रजिस्ट्रेशन मैनेजर भी था शामिल

परीक्षा केंद्र में रजिस्ट्रेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत शशि कुमार, निवासी दायमचक, जिला नालंदा (बिहार) को भी गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में शुक्रवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि जांच के दौरान परीक्षार्थियों के पास से अत्याधुनिक तकनीकी उपकरण ब्लूटूथ डिवाइस और स्पाई ईयरपीस बरामद किया गया, जिनका उपयोग कर बाहर से उत्तर बताए जा रहे थे. पूछताछ में परीक्षार्थियों ने स्वीकार किया कि परीक्षा केंद्र के कर्मचारी द्वारा उन्हें ये उपकरण उपलब्ध कराए गए थे और पूरी साजिश पहले से रची गई थी.

8-8 लाख रुपये में हुआ था डील

आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि नकल कराने के लिए प्रति परीक्षार्थी आठ लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसमें से ढाई लाख रुपये अग्रिम रूप से भुगतान किया गया था. गिरफ्तार कर्मचारी के मोबाइल फोन की जांच में व्हाट्सएप चैट, परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और लेन-देन से जुड़े कई अहम साक्ष्य बरामद हुए हैं. इस मामले में गोविंदपुर थाना में 13 फरवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे नेटवर्क की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें…

साल में सिर्फ एक बार होने वाली अलौकिक परंपरा के साक्षी बने हजारों भक्त, मंत्रोच्चार से गूंजा देवघर का बाबाधाम

महाशिवरात्रि 2026: देवघर में इस दिन भारी वाहनों का प्रवेश बैन, यहां देखें पूरा रूट चार्ट

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola