Dhanbad News: धनबाद को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजनाओं के लिए मिला 1.5 करोड़ का अतिरिक्त आवंटन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: धनबाद को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजनाओं के लिए मिला 1.5 करोड़ का अतिरिक्त आवंटन

Dhanbad News: पहले से आवंटित राशि के साथ मिलाकर अब धनबाद जिले के लिए कुल 12 करोड़ 50 लाख रुपये उपलब्ध हो जायेंगे. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय लगातार तीन वर्षों तक आठ लाख रुपये से कम है.

विज्ञापन

स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजनाओं के तहत धनबाद जिले को अतिरिक्त राशि आवंटित की है. विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले के लिए एक करोड़ 50 लाख रुपये का अतिरिक्त आवंटन स्वीकृत किया गया है. यह राशि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना, मुख्यमंत्री नि:शुल्क डायग्नोस्टिक व रेडियोलॉजी जांच योजना तथा मुख्यमंत्री नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर व ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग योजना के संचालन के लिए दी गयी है.

अब धनबाद जिले के लिए कुल 12 करोड़ 50 लाख रुपये उपलब्ध

पहले से आवंटित राशि के साथ मिलाकर अब धनबाद जिले के लिए कुल 12 करोड़ 50 लाख रुपये उपलब्ध हो जायेंगे. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय लगातार तीन वर्षों तक आठ लाख रुपये से कम है. ऐसे जरूरतमंद मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जायेगी. योजना के तहत विभागीय संकल्प के अनुसार सूचीबद्ध गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को चिकित्सा सहायता अनुदान दिया जायेगा. इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों के लिए नि:शुल्क डायग्नोस्टिक जांच, रेडियोलॉजी जांच और महिलाओं के लिए सर्वाइकल तथा ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी. जारी निर्देश के अनुसार आवंटित राशि की निकासी और व्यय की जिम्मेदारी धनबाद के सिविल सर्जन को दी गयी है.

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola