Dhanbad News: धनबाद को होली में स्पेशल ट्रेनों का इंतजार

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: धनबाद को होली में स्पेशल ट्रेनों का इंतजार

अलग-अलग रेल मंडलों के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो रही है. लेकिन धनबाद को एक भी स्पेशल ट्रेन नहीं मिल पायी है.

विज्ञापन

अलग-अलग रेल मंडलों के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो रही है. लेकिन धनबाद को एक भी स्पेशल ट्रेन नहीं मिल पायी है. धनबाद रेल मंडल की ओर से स्पेशल ट्रेन की मांग हाजीपुर से की गयी है. स्पेशल ट्रेनें मिलती हैं, तो यहां के यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा. कारण होली में महानगरों से वापस आने वाली सभी ट्रेनें फुल हो चुकी हैं. वहीं होली के बाद बाहर जाने वाली ट्रेनें में जगह मिलनी मुश्किल होगी. खास कर दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, सूरत समेत अन्य जगहों के लिए ट्रेनों में लंबी वेटिंग है. हावड़ा से कई ट्रेनों को चलाने की प्लानिंग की गयी है. लेकिन इसके रूट में भी धनबाद शामिल नहीं है.

क्या है वेटिंग की स्थिति

चार मार्च को होली है. इससे पहले नई दिल्ली व दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है. लंबी वेटिंग चल रही है. 28 फरवरी से कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति हो गयी है. वेटिंग टिकट भी नहीं मिल पा रहा है. नेताजी एक्सप्रेस 100 के ऊपर वेटिंग चल रही है. सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 28 व 29 फरवरी को थर्ड व सेकेंड एसी में नो-रूम हो गयी है. अन्य दिनों में लंबी वेटिंग चल रही है. सूरत से धनबाद आने वाली एक मात्र साप्ताहिक ट्रेन सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस में सीट मिलना मुश्किल है. स्लीपर व थर्ड इकोनॉमी में नो-रूम तो एसी क्लास में लंबी वेटिंग चल रही है. चेन्नई से आने वाली ट्रेन में लंबी वेटिंग चल रही है. यहीं स्थिति चंडीगढ़ से आने वाली ट्रेन में लंबी वेटिंग चल रही है. ऐसे में स्पेशल ट्रेन नहीं चली तो यात्रियों को वापस आने में दिक्कत होगी. वहीं होली के बाद वापस लौटना भी मुश्किल हो जायेगा. कारण है कि सभी ट्रेनों में वेटिंग है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola