ePaper

Dhanbad: नदी में मछली मारने के क्रम में हाथ में फटा डेटोनेटर, युवक घायल

Updated at : 06 Jun 2025 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad: नदी में मछली मारने के क्रम में हाथ में फटा डेटोनेटर, युवक घायल

Dhanbad: नदी में मछली मारने के क्रम में हाथ में फटा डेटोनेटर, युवक घायल

विज्ञापन

Dhanbad: सिंदरी में दामोदर नदी में मछली मारने के दौरान पलीता (डेटोनेटर) फटने से सिंदरी बस्ती निवासी 40 वर्षीय बबन सरकार घायल हो गया है. उसे धनबाद के एशियन जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि सिंदरी बस्ती निवासी हारू सरकार का पुत्र बबन सरकार उर्फ बाचू दामोदर नदी में मछली पकड़ने गया था. वह नदी में डेटोनेटर का इस्तेमाल करता था. इसी दौरान नदी में उसके हाथ में डेटोनेटर फोड़ने से वह बुरी तरह घायल हो गया. लोगों ने तत्काल उसे एशियन जालान अस्पताल पहुंचाया. उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. बबन की सिंदरी बस्ती के दुर्गा मंदिर के समीप राशन दुकान है. इस संबंध में सिंदरी थाना प्रभारी सह निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola