ePaper

Dhanbad News : पुरानी रसोइयों से काम नहीं लेने का फैसला, बढ़ी परेशानी

Updated at : 24 Apr 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : पुरानी रसोइयों से काम नहीं लेने का फैसला, बढ़ी परेशानी

Dhanbad News : पुरानी रसोइयों से काम नहीं लेने का फैसला, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन

Dhanbad News : पूर्वी टुंडी. झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पूर्वी टुंडी में कार्यरत रसोइयों को हटाने और उनके स्थान पर नयी रसोइया को रखने के आदेश के बाद कार्यरत रसोइयों के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है. तीनों रसोइया पिछले 10 वर्षों से कार्यरत हैं. परंतु विभाग ने जेएमडी नामक कंपनी को अब विद्यालय के सुरक्षा गार्ड, माली, रसोइया आदि को बदल कर वहां नये कर्मियों को रखा जा रहा है. सुरक्षा गार्ड व माली ने विद्यालय में योगदान भी कर लिया है. उनका कहना है कि हमलोग गरीब व विधवा हैं. अब हमें यहां से हटाया जा रहा है, तो हम कहां जायेंगे. इस संबंध में विद्यालय की वार्डन लुइस हेम्ब्रम का कहना है कि पुरानी रसोइयों का नाम कंपनी को भेजा गया था. उन्हें हटाने का निर्णय अनुचित है. इस संबंध में धनबाद एडीपीओ आशीष कुमार का कहना है कि नये कर्मियों को रखने का और हटाने का निर्णय आउटसोर्सिंग कंपनी जेएमडी के द्वारा लिया गया है, इस पर विभाग कुछ नहीं कर सकता है. इधर, जेएमडी कार्यालय रांची में दूरभाष पर बात की गई तो बताया गया कि कार्यरत कर्मियों की सूची स्कूल से आयी ही नहीं है. नये कर्मियों को इंटरव्यू के आधार पर रखा जा रहा है.

स्थानीय जरूरतमंद महिलाओं को ही रखने का है निर्देश

पूर्व से कार्यरत रसोइयों को झारखंड सरकार द्वारा जारी निर्देश के आधार पर विद्यालय स्तर से ही दैनिक मानदेय दिया जा रहा था, लेकिन आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा इनके स्थान पर पूर्वी टुंडी से बाहर की महिलाओं का चयन कर लिया गया, जबकि आउटसोर्सिंग कंपनी जेएमडी के प्रावधान के अनुसार स्थानीय और पुराने रसोइयों को ही प्राथमिकता देते हुए बहाल करने पूर्व से सविता देवी, ग्रामपालोबेड़ा, सावित्री दासी, फतेहपुर व लीलमुनी मरांडी, बारकेतनी कार्यरत हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola