गुजरात से पहुंचा राजगंज के मजदूर का शव, मुआवजे को ले लोगों ने एंबुलेंस रोकी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jul 2024 12:49 AM
गुजरात की कंपनी कार्यरत था युवक, कंपनी परिसर में हो गयी थी मौत
फोटो पांच : एम्बुलेंस घेरे खड़े परिजन व ग्रामीण फोटो छह : मृतक ललित कु महतो फाइल फोटो ग्रामीणों ने कहा- आश्रित को मुआवजा मिलने के बाद एंबुलेंस को किया जायेगा मुक्त राजगंज. राजगंज के निमकीटांड़ गांव निवासी मजदूर ललित कुमार महतो (38) की मौत गुजरात की एक कंपनी परिसर में गिरने से मौत हो गयी. ललित वहां कंपनी में वर्षों से कार्यरत था. कंपनी वाले ने वहां सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बिना मुआवजा दिये शव को एंबुलेंस से एक कर्मी के साथ घर भेज दिया. इधर, ललित का शव पहुंचते ही परिजन व ग्रामीण भड़क गये. दलुडीह ओवरब्रिज के नीचे एंबुलेंस को रोक कर ग्रामीण कंपनी से मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. कंपनी ने मृतक के गांव के ही मजदूर धनंजय महतो को साथ भेजा है. एंबुलेंस में दो चालक हैं. मौके पर मौजूद मुखिया रिंकु महतो, पंसस अजीत कुमार महतो, झामुमो नेता गोविंद महतो, बिनोद महतो, मोती महतो ने कहा कि कंपनी के प्रतिनिधि के आने व मुआवजा देने के बाद भी शव को लिया जायेगा और एम्बुलेंस को मुक्त किया जायेगा. बताया जाता है कि धनबाद सिटी सेंटर में उक्त कंपनी का ऑफिस है. सी राजा व भगत नाम के मजदूर ठेकेदार ने ललित को वहां काम पर भेजा था. इधर, ललित की मौत की सूचना पर उसके पिता ननकू महतो, पत्नी मीना, पुत्र दीपक व पुत्री मुन्नी का रो रो कर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










