Dhanbad News: ससुराल के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: ससुराल के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Dhanbad News: बलियापुर का मामला, चंदनकियारी के मोहाल का रहने वाला था राजू बाउरी

विज्ञापन

Dhanbad News: बलियापुर थाना क्षेत्र के घड़बड़ गांव में रविवार को ढेला के पेड़ पर फांसी लगा कर राजू बाउरी (42) ने आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने पेड़ पर फंदे से शव को लटका देख सूचना पूर्व मुखिया दिनेश सरखेल को दी. इसके बाद मुखिया और ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे. मृतक की पहचान गांव के विनोद बाउरी के दामाद राजू बाउरी के रूप में हुई. मृतक चंदनकियारी के मोहाल गांव का रहने वाला था. बलियापुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में यूडी केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

15 जनवरी को ससुराल जाने की बात कह कर घर से निकला था राजू

मृतक राजू बाउरी 15 जनवरी को ससुराल जाने की बात कह अपने घर से निकला था, लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंचा. इधर, रविवार को ससुराल के समीप उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला. सूचना पाकर मृतक के भाई संजय बाउरी घड़बड़ पहुंचे. उसने पुलिस के समक्ष कोई शक-संदेह नहीं व्यक्त किया है. उसने बताया कि राजू हमेशा आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहता था. घटना के बाद उसकी पत्नी सावित्री देवी व तीन बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola