Dhanbad News: डीसीए के सत्र 2024-25 का समापन, पूरे सत्र में हुए 390 मैच

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: डीसीए के सत्र 2024-25 का समापन, पूरे सत्र में हुए 390 मैच

धनबाद क्रिकेट संघ के सत्र 2024-25 का समापन हो गया है. इस सत्र में डीसीए ने बीसीसीआइ व जेएससीए के मैचों समेत कुल 390 मैचों का आयोजन किया.

विज्ञापन

धनबाद.

धनबाद क्रिकेट संघ के सत्र 2024-25 का समापन हो गया है. इस सत्र में डीसीए ने बीसीसीआइ व जेएससीए के मैचों समेत कुल 390 मैचों का आयोजन किया. डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार एवं महासचिव बिनय कुमार सिंह ने सत्र के सफलतापूर्वक संचालन के लिए बीसीसीएल, टाटा स्टील, ईसीएल समेत सभी प्रायोजकों, अंपायर व स्कोररों समेत आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों का आभार जताया है. बताया कि डीसीए ने इस सत्र में 13 टूर्नामेंट के 342 मैचों का आयोजन किया. इसमें सूर्या रियलकॉन सुपर डिवीजन एलीट लीग में दस व टी-20 में चार, सूर्या रियलकॉन सुपर डिवीजन प्लेट लीग में 48, टी-20 में 17, ए डिवीजन लीग में 80, ए डिवीजन टी-20 में 34, वीणा मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-18 में 15, वीणा मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-16 में 26, रामनाथ सिंह मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-14 में 11, अंतर कोचिंग कैंप अंडर-16 में 24, अंतर कोचिंग कैंप अंडर-14 में 35, बीसीसीएल इंस्टीट्यूशनल ट्राफी में 14 और सेल सीसीएसओ महिला क्रिकेट में सात मैच खेले गए. वहीं जेएससीए के 40 और बीसीसीआइ के आठ मैचों का आयोजन हुआ. इसके अलावा विभिन्न आयु वर्गों के लिए 17 अभ्यास मैचों का आयोजन हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola